फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Programs will be closed at 10.30 pm in the exhibition

अलीगढ़ : नुमाइश में रात साढ़े दस बजे बंद हो जाएंगे कार्यक्रम

Mon, 27 Dec 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Programs will be closed at 10.30 pm in the exhibition
कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार द्वारा गये निर्देशों के बाद अलीगढ़ नुमाइश में लगी प्रदर्शनी में ? - फोटो : CITY OFFICE
नुमाइश ग्राउंड में चल रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में होने वाले रंगारंग कार्यक्रम रात साढ़े दस बजे तक हर हालत में बंद हो जाएंगे, जबकि नुमाइश की दुकानें पौने ग्यारह बजे तक बंद होंगी। प्रदेश में कोरोना के मद्देनजर लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू के तहत डीएम ने यह आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पूर्व उन्होंने शनिवार को नुमाइश स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इधर, पुलिस भी पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने में जुट गई है।
विज्ञापन

कोरोना एवं ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शनिवार रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया है। रविवार को दिन में नुमाइश के बाजारों में भीड़ नजर आई। खास बात यह रही कि लोग गाइड लाइन के अनुसार मास्क जरूर लगाए दिखाई दिए, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं। रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन खासा सतर्क नजर आया।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने रात्रिकालीन कर्फ्यू को देखते हुए नुमाइश के कोहिनूर व कृष्णांजलि मंच पर आयोजित कार्यक्रमों को रात्रि साढ़े दस बजे तक हर हाल में बंद कराने के निर्देश जारी किए। दुकानों को पौने ग्यारह बजे तक बंद कराने को कहा। इससे पूर्व शनिवार को नुमाइश स्थल पर पहुंची डीएम ने स्थितियां देखी। इसके बाद एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य चौराहों, मार्ग, बाजारों आदि स्थानों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की। साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को रात्रिकालीन कर्फ्यू का पालन करने एवं अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed