{"_id":"69998acc42aefc32fb05a850","slug":"aligarh-pro-kabaddi-league-season-5-in-april-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabaddi: अलीगढ़ प्रो. कबड्डी लीग सीजन-5 अप्रैल में, मंडल स्तर पर होगा आयोजन, 22 फरवरी से ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabaddi: अलीगढ़ प्रो. कबड्डी लीग सीजन-5 अप्रैल में, मंडल स्तर पर होगा आयोजन, 22 फरवरी से ट्रायल
Sat, 21 Feb 2026 04:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:07 PM IST
सार
ट्रायल में केवल मंडल के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल और लीग में खेलना नि:शुल्क रहेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग सीजन 5 की जानकारी देते सुमित सराफ
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखर सराफ फाउंडेशन द्वारा अलीगढ़ प्रो. कबड्डी लीग सीजन-5 पहली बार मंडल स्तर पर आयोजित की जाएगी। अप्रैल में होने वाली इस लीग में अलीगढ़, एटा, कासगंज एवं हाथरस की आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित शेखर सराफ अस्पताल के सभागार में शुक्रवार को फाउंडेशन के अध्यक्ष सुमित सराफ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में केवल मंडल के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल और लीग में खेलना नि:शुल्क रहेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रायल 22 फरवरी को
एटा स्टेडियम में 22 फरवरी को कासगंज और एटा के खिलाड़ियों का ट्रायल 11 बजे से होगा। एक मार्च को हाथरस की ज्ञान अकादमी स्कूल जलेसर रोड सासनी में 11 बजे से। 15 मार्च को 11 बजे से सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल अलीगढ़ में खिलाड़ियों का ट्रायल होगा। चयनित 90 खिलाड़ियों को आठ टीमों के मालिकों द्वारा ऑक्शन के माध्यम से खरीदा जाएगा। इस मौके पर माहेश्वरी सुपर किंग के मालिक संजय महेश्वरी, दरबार वॉरियर्स के मालिक वरुण मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन