फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh premier league final match

Aligarh premier league: सुपर किंग्स को हराकर चैलेंजर्स बना विजेता, अनुभव बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट

Thu, 09 May 2024 05:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 05:35 PM IST
सार

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार तनिष्क मित्तल को मिला। बल्लेबाज नमन शर्मा, क्षेत्ररक्षक भानु प्रताप बालाजी, विकेट कीपर कुलदीप सिंह रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट अनुभव सिंह रहे।

विज्ञापन
Aligarh premier league final match
अलीगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में विजेता घ्रुव लॉक की टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : संवाद

विस्तार

शेखर सराफ मेमोरियल अलीगढ़ प्रीमियर लीग-2 की विजेता ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स की टीम बनी है। फाइनल में ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स ने माहेश्वरी सुपर किंग्स को 66 रन से करारी शिकस्त दी। पिछली बार सुपर किंग्स की टीम विजेता बनी थी।

विज्ञापन


8 मई को महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर लीग का फाइनल ध्रुव लॉक्स चैलेंजर्स और माहेश्वरी सुपर किंग्स के बीच खेला गया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में चैलेंसर्ज ने छह विकेट पर 203 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभि यादव (69 रन) व तनिष्क मित्तल (33 रन) ने टीम को ठोस शुरुआत दी। 7.1 ओवर में 65 रन के योग पर तनिष्क के रूप में पहला विकेट गिरा। विकेट गिरने के बाद भी बल्लेबाजों ने रन गति कम नहीं होने दी। अनुभव सिंह ने 37 रन की पारी खेली। माधव ने आठ गेंदों में 22 रन और सुशांत ने 4 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। सुपर किंग्स के हिमांशु बघेल ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट 27 रन के योग पर गिर गया। इसके बाद लगातार विकेट गिरते गए। 8.1 ओवर में 75 रन पर आधी टीम पवेलियन पर लौट गई। 17 ओवर में पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई। भानु ने 15 रन, कप्तान नमन शर्मा ने 19 रन, अर्नव राज जादौन ने 40 रन बनाए। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। लीग-1 में सुपर किंग्स की टीम विजेता थी। सुपर किंग्स के वासिफ खान, तनिष्क मित्तल ने तीन-तीन विकेट, अभिषक कश्यप ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के बाद ट्रॉफी के साथ माहेश्वरी सुपर की टीम

इन्हें मिला पुरस्कार
विजेता टीम को 75,000 रुपये व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 50,000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। जादौन बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक योगेंद्र सिंह बंटी ने मैन ऑफ द लीग के रूप में स्कूटर प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार तनिष्क मित्तल को मिला। बल्लेबाज नमन शर्मा, क्षेत्ररक्षक भानु प्रताप बालाजी, विकेट कीपर कुलदीप सिंह रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट अनुभव सिंह रहे।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर शेखर सराफ मेमोरियल अस्पताल के प्रबंध निदेशक सुमित सराफ, चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, श्री महेश्वर इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक गांधी, सुपर किंग्स टीम के मालिक संजय माहेश्वरी, अर्जुन सिंह फकीरा, एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed