फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: PRD jawans showed stamina in competitions

अलीगढ़ः प्रतियोगिताओं में पीआरडी जवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: PRD jawans showed stamina in competitions
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग अलीगढ़ ? - फोटो : CITY OFFICE
प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार को पीआरडी का 73वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में मंडल भर के पीआरडी जवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिस्पर्धा में कासगंज की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन

रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एसपी क्राइम रजनी ने मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज जिले के पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया। 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कासगंज के प्रेम सिंह प्रथम, एटा के हरिओम द्वितीय, अलीगढ़ के हरीश तृतीय स्थान पर चुने गए।
विज्ञापन

100 मीटर की दौड़ में कासंगज के राजकिशोर प्रथम, अलीगढ़ के पवन शर्मा द्वितीय व कासगंज के संतोष तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर की महिला दौड़ में कासगंज की कुसुमलता प्रथम, एटा की बसंती देवी द्वितीय व राधा तृतीय रहीं। रस्साकशी में हाथरस की टीम प्रथम, अलीगढ़ द्वितीय व कासगंज की टीम तृतीय स्थान पर चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में एसआई सरताज अली, पीटीआई राधेश्याम, देवेश कुमार, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार पाल, तस्लीम मुख्तार, विवेक कुमार शामिल थे। समापन पर विजयी रहे जवानों को एसपी क्राइम रजनी ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

संचालन जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिप्रेम व विवेक कुमार ने किया। आयोजन में व्यायाम प्रशिक्षक राष्ट्रवर्धन लोधी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिप्रा सिंह, कोमल सिंह, अमित फौजदार, रोहित कुमार, रोबिन कुमार, जितेंद्र कुमार, कपिल शर्मा, राजदीप चौधरी, सुशांत कुमार, अतिमा गोस्वामी, वैशाली, सुमित, दीपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed