फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh political news

बसपा में फिर से उलटफेर

Sat, 04 Jul 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh political news
बसपा में अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों को लेकर एक बार फिर से टीम गठित की गई है। जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव ने बताया कि अलीगढ़ मंडल सेक्टर की टीम एक में रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, अरविंद आदित्य को शामिल किया गया है। टीम दो में महेश बाबू कुशवाह, गजराज विमल और केसी त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है। टीम एक अलीगढ़, हाथरस और टीम दो कासगंज, एटा का काम देखेगी। सहयोग के लिए जिलेवार सेक्टर प्रभारी नियुक्त हुए हैं। इन दोनों टीमों का नेतृत्व करने के लिए मुनकाद अली, सूरज सिंह जाटव व अशोक सिंह एडवोकेट को लगाया गया है। ये सभी मुख्य सेक्टर प्रभारी कहलाएंगे।
विज्ञापन

अलीगढ़ में तिलकराज यादव, हाथरस में बनी सिंह जाटव, एटा में बलवीर भाष्कर और कासगंज में प्रेमपाल सिंह जिलाध्यक्ष रहेंगे। साथ ही अलीगढ़ जिले में सुरेश गौतम, रोशन लाल माहौर, शिव कुमार शास्त्री जाटव और अशोक प्रजापति को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। हाथरस में दामोदर सिंह, बीडी सिंह, उमेश चौधरी, देवेंद्र सिंह राणा लोधी को उक्त पद दिया गया है।
विज्ञापन

एटा में राजवीर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, शंकर लाल, विजय बहादुर जबकि कासगंज में शैतान सिंह, कमल कुमार बौद्ध, डीपी सिंह राणा, सुभाष कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस परिवर्तन में खास बात ये है कि कई दिनों से सक्रियता से दूर अरविंद आदित्य को फिर से जिम्मेदारी दी गई है, वह पूर्व में बसपा जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। गौर हो कि लगातार बदलाव करने से अब बसपा के कई नेताओं को अपने पूरे पदनाम भी याद नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed