फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Policemen and family trapped in rape and fraud case

अलीगढ़ : दुष्कर्म और गबन में फंसा पुलिसकर्मी और परिवार

Fri, 29 Oct 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Policemen and family trapped in rape and fraud case
सिविल लाइंस थाने में तैनात रहा सिपाही व उसका परिवार दुष्कर्म व गबन के आरोप में फंस गया है। वर्तमान में हाथरस जनपद में तैनात सिपाही के खिलाफ इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। इधर, पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की है कि मुकदमे के बाद भी पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तारी करने में लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन

जमालपुर हमदर्द नगर की महिला की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि उसके पड़ोस में पुलिसकर्मी का परिवार रहता है। कुछ समय पहले तक सिपाही की यहां सिविल लाइंस में तैनाती थी। वर्तमान में वह हाथरस में तैनात है।
विज्ञापन

पड़ोसी के नाते दोनों परिवारों का एक दूसरे के यहां आना जाना था। इसी बीच सिपाही ने महिला के बेटे को होमगार्ड बनवाने के नाम पर उससे रुपये लिए। फिर उधार के नाम पर अप्रैल 2018 में साढ़े तीन लाख रुपये और बाद में ढाई लाख रुपये लिए। यह पूरा रुपया उसने ऋण लेकर उसे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाकया 6 अप्रैल 2019 का है। सिपाही की पत्नी अपनी बेटी को लेकर डॉक्टर के पास गई थी। तभी सिपाही उसके घर आ गया और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। जब रुपये मांगे तो फिर वीडियो वायरल की धमकी दी।
इसके बाद लगातार वह उसकी इच्छा के विरुद्ध उसका शारीरिक शोषण करने लगा। जब महिला ने विरोध किया और परिवार में शिकायत की तो सिपाही की पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर उसके साथ धमकवाया। शिकायत अधिकारियों से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में न्यायालय की शरण ली।

कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों सिविल लाइंस पुलिस ने अब्दुल हमीद, उसकी पत्नी, एक साले व एक अन्य को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिपाही वर्तमान में हाथरस में तैनात है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि तथ्यों की जांच की जा रही है। इधर, महिला ने एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed