{"_id":"5c22fba2bdec2256d6424b7b","slug":"aligarh-police-kept-condition-in-front-of-missing-young-man-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक के परिजन पहुंचे थाने, पुलिस बोली- 'नौ दिन पुरानी नहीं ताजा घटना दिखाओ, तब सोचेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक के परिजन पहुंचे थाने, पुलिस बोली- 'नौ दिन पुरानी नहीं ताजा घटना दिखाओ, तब सोचेंगे'
Wed, 26 Dec 2018 09:25 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अलीगढ़ में नौ दिन पहले औरैया के लिए रवाना हुए युवक के लापता होने पर परिजन पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने शर्त रख दी कि आज, मंगलवार से ही लापता होना दिखाओ, तभी संज्ञान लेंगे।
इसके बाद युवक के परिजन औरैया थाने और अलीगढ़ के थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए भटक रहे हैं लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
थानों में पुलिस घटनाओं को दर्ज करने में ही गुरेज करती है। मूल रूप से औरैया के विधूना तहसील का रहने वाला अशोक कुमार अलीगढ़ में खैर रोड पर चोब सिंह इंटर कालेज के पास रहता है।
विज्ञापन
उसके साथ उसका छोटा भाई विनोद कुमार भी रहता है। दोनों भाई अपने अपने परिवारों के साथ रहते हैं और शहर में जगह जगह जैकेट बेचने का काम करते हैं। अशोक कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को उसका भाई औरैया के लिए रवाना हुआ लेकिन घर नहीं पहुंचा।

Trending Videos
यहां थाना बन्ना देवी पहुंचे तो कह दिया गया कि यह घटना औरैया में दर्ज होगी। जब औरैया पहुंचे तो वहां कह दिया गया कि घटना अलीगढ़ के ही बन्ना देवी थाने में दर्ज होगी।
अब जब थाना बन्ना देवी पहुंचे तो यहां पर कहा जा रहा है कि घटना हाल की दिखानी पड़ेगी, इसके बाद ही संज्ञान लिया जा सकेगा। पीड़ित परिवार अभी भी भटक रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से पत्र लिखकर गुहार की है।
अब जब थाना बन्ना देवी पहुंचे तो यहां पर कहा जा रहा है कि घटना हाल की दिखानी पड़ेगी, इसके बाद ही संज्ञान लिया जा सकेगा। पीड़ित परिवार अभी भी भटक रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से पत्र लिखकर गुहार की है।