फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Police caught fake bus, driver arrested

अलीगढ़ : पुलिस ने फर्जी बस पकड़ी, चालक गिरफ्तार

Mon, 11 Oct 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Police caught fake bus, driver arrested
परिवहन विभाग के सहयोग से गांधी पार्क पुलिस ने रविवार को कंपनी बाग चौराहे से फर्जी रोडवेज बस को पकड़ा है। बस चालक कमल निवासी दादरी, गौतम बुद्ध नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस के रंग रूप में यूपी 14 एफटी 0850 नंबर की फर्जी रोडवेज बस कंपनी बाग चौराहे से सवारियों को बैठा रही थी। यात्रियों को भ्रमित करते हुए पहले तो बस में बैठा लेते थे। इसके बाद जब यात्री टिकट मांगते तो पता चलता कि यह बस रोडवेज की नहीं है। इस प्रकार की चार फर्जी बसें पुलिस विगत महीनों में पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार इस रोडवेज बस से भी माफिया परिवहन निगम को चूना लगा रहे थे। पुलिस ने बस अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद शाम को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांधीपार्क थाने के उप निरीक्षक डॉ. अमित मलिक, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार व विष्णु कुमार ने यह फर्जी बस व चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed