फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous liquor Case

नहीं आ रहे बाज, बन रही जहरीली शराब बरामद

Wed, 02 Jun 2021 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous liquor Case
जहरीली शराब से लगातारी जारी मौतों और शराब माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के बावजूद जहरीली शराब बनाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को पिसावा पुलिस व आबकारी टीम ने गांव सहजपुरा में शराब ठेके के पीछे तैयार की जा रही जहरीली शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन

उसके पास से 220 पौवा अवैध देसी शराब, 10 भरी अद्धी, 50 नकली रैपर व 20 बार कोड, 50 ढक्कन सील सुदा, एक किलोग्राम यूरिया, एक अधजली मोमबत्ती आदि बरामद हुआ है। पिसावा थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार पकड़े गए रवि कुमार पुत्र दिलीप सिंह निवासी सहजपुरा ने बताया कि गांव में देसी शराब का ठेका राजेंद्रपाल पुत्र छित्तरपाल सिंह निवासी बिजली घर बौनेर शहर अलीगढ़ के नाम पर है। ठेके के बगल में उसकी कैंटीन है। ठेके की देखरेख राजेंद्रपाल सिंह का करीबी अलीगढ़ निवासी विक्रम ठाकुर करता है।
विज्ञापन

विक्रम ठाकुर के करीबी राम खिलौनी पुत्र हरिप्रसाद शर्मा निवासी पला कस्ताली थाना जवां ने जहरीली शराब से मौतों पर ठेके बंद होने के बाद 30 मई को चोरी छिपे ठेका खोलकर तीन पेटी देसी शराब उसे दी थी। कहा था कि इसमें यूरिया आदि मिलाकर अधिक संख्या में पौवा तैयार कर लो। विक्रम ठाकुर व राजेंद्रपाल सिंह समेत सभी को अच्छा मुनाफा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामखिलौनी पहले ही आबकारी अधिनियम में पकड़ा जा चुका है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। रवि कुमार भी आबकारी अधिनियम में कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed