फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Liquor case Many people death due to poisonous liquor rld and bjp leaders selling spurious liquor in government contracts all update

अलीगढ़ कांड: जहरीली शराब ने मचाया मौत का तांडव, खैर से लेकर जवां तक गिरीं 46 लाशें, पढ़ें कब क्या हुआ?

Sat, 29 May 2021 08:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 May 2021 08:18 PM IST
सार

शनिवार शाम करीब छह बजे तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई। इधर, पोस्टमार्टम केंद्र पर 35 शवों के पोस्टमार्टम हो चुके थे और शेष के पोस्टमार्टम जारी थे। हालांकि डीएम चंद्रभूषण सिंह ने दोपहर दो बजे तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि की थी।

विज्ञापन
Aligarh Poisonous Liquor case Many people death due to poisonous liquor rld and bjp leaders selling spurious liquor in government contracts all update
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

28 मई 2021 को शुक्रवार का दिन अलीगढ़ जिले के लिए बेहद भयावह दिन लेकर आया। जहरीली शराब ने मौत का ऐसा तांडव मचाया है कि खैर से लेकर जवां तक हाहाकार मचा हुआ है। सूबे की राजधानी तक हिल गई है आलम यह था कि आधा दर्जन से ज्यादा गांवों से मौत पर चित्कार ही सुनाई दे रही थीं। पूरे जिले में शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक जहरीली शराब 46 जिंदगियां लील गई। अभी कई लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। वहीं, प्रशासन मौतों के आंकड़े दबाने में जुटा है। जिलाधिकारी ने शनिवार दोपहर तक 22 मौतों की ही पुष्टि की है। पढ़िए शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार शाम तक का हर अपडेट...
विज्ञापन


जहरीली शराब से मौत की पहली सूचना शुक्रवार सुबह 8 बजे लोधा थाना इलाके के गांव करसुआ और खैर थाना क्षेत्र के गांव अंडला से मिली। पुलिस के साथ आबकारी टीम, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों को अस्पताल में भिजवाया। इसी बीच पता चला कि गांव के बाहर आईओसी बॉटलिंग प्लांट पर कंटेनरों के दो चालक लापता हैं। उन्हें पुलिस ने खोजा तो वे कंटेनेरों में ही बेसुध पड़े थे। जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आनन-फानन ठेके सील कर दिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नंदपुर पला, राइट, हैवतपुर, सांगौर, पला सल्लू से भी शराब से बीमार हुए लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। इनमें से करसुआ, अंडला, नंदपुर पला, सांगौर से भेजे गए 15 लोगों की मौत हो गई। कुछ घंटों बाद जवां के गांव छेरत में भी तीन लोगों की मौत की खबर मिली। रात 12:30 बजे मेडिकल कॉलेज से गांव राइट, सांगौर व करसुआ से जुड़े 4 और शव पोस्टमार्टम केंद्र पहुंच गए थे। इसके अलावा नंदपुर पला के दो व छेरत के एक शव को मध्य रात्रि तक पोस्टमार्टम पर पहुंचाने के प्रयास परिजनों के स्तर से जारी थे।

शनिवार सुबह को थाना पिसावा क्षेत्र के गांव शादीपुर में एक महिला सहित पांच लोगों की व थाना टप्पल क्षेत्र के गांव मादक और कस्बा जट्टारी में चार लोगों की मौत हो गई। लोधा के करसुआ बॉटलिंग प्लांट के बाहर एक ट्रक चालक भी मृत पाया गया। इन खबरों पर दौड़ी पुलिस प्रशासनिक टीमों ने लोगों को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे तक मृतकों की संख्या 42 पहुंच गई। शाम करीब छह बजे तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 पहुंच गई। इधर, पोस्टमार्टम केंद्र पर 35 शवों के पोस्टमार्टम हो चुके थे और शेष के पोस्टमार्टम जारी थे। हालांकि डीएम चंद्रभूषण सिंह ने दोपहर दो बजे तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि की थी।

एनएसए में कार्रवाई का आदेश

मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोषियों की संपत्ति जब्त कर नीलामी होगी और उससे मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
जहरीली शराब के सेवन से हुईं मौतों के मामले में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है। डीएम ने 15 दिन के भीतर जांच आख्या मांगी है। प्रशासन ने कहा कि घटना के हर पहलू पर बारीकी से जांच शुरू कर दी गई। पहले सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। 

ये अधिकारी हुए निलंबित
लापरवाही के आरोप में सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव और सिपाही रामराज राना को निलंबित कर दिया है। 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर शराब तस्करी रैकेट में आरोपी अनिल चौधरी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 50 हजार के इनामी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति ऋषि शर्मा व उसके साथी विपिन यादव की तलाश जारी है। 
 

अब मौतों के आंकड़े दबाने में जुटा प्रशासन

जहरीली शराब बेशक देहात के पांच क्षेत्रों में हाहाकार मचा रही है। लगातार लोगों की मौत हो रही हैं। मगर प्रशासन अब इस मामले में मौतों के आंकड़े दबाने का प्रयास कर रहा है। आलम यह है कि 22 शवों के शुक्रवार रात 2 बजे तक पोस्टमार्टम हो चुके थे। 

छह शव रात में ही पोस्टमार्टम केंद्र पर पोस्टमार्टम के लिए रखे थे। इसके बाद सुबह से शव पहुंचने लगे। मगर जिलाधिकारी स्तर से दोपहर 2 बजे यह बयान जारी किया गया कि अब तक 22 मौत ही हुई हैं, जबकि उस समय तक 36 शव पोस्टमार्टम केंद्र पर पहुंच चुके थे। 

उस समय खुद भाजपा सांसद सतीश गौतम ने पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचकर 35 मौतें होने का बयान जारी किया था। मगर जिला प्रशासन के स्तर से दोपहर 2 बजे के बाद मौतों के आंकड़ों को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed