फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Poisonous Liquor Case: E-tender process started for 40 shops

अलीगढ़ : जहरीली शराब कांड : 40 दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू

Fri, 29 Apr 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Poisonous Liquor Case: E-tender process started for 40 shops
जिले में देशी, अंग्रेजी शराब, बीयर की 40 दुकानों का ठेका उठाने के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई। जहरीली शराब प्रकरण में जिन दुकानों को निरस्त कर दिया गया था, उनकी लाइसेंस फीस बढ़ाने के साथ ही शराब का कोटा भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि जिले में इस समय देशी शराब की 27, अंग्रेजी शराब की तीन, दो मॉडल शॉप व बीयर की आठ दुकानों का आवंटन होना है। रिक्त चल रही इन दुकानों को भरने के लिए डीएम के निर्देश पर ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल हुए जहरीली शराब प्रकरण के चलते नई दुकानों के आवंटन में देरी हो रही है। दूसरा प्रमुख कारण इन दुकानों पर कोटा बढ़ जाना व लाइसेंस फीस में बढ़ोत्तरी होना रहा है। हालांकि, अभी 20 फीसदी कोटा घटा कर उसे 80 फीसदी कर दिया गया है। ई-टेंडर के जरिए शराब की रिक्त पड़ी दुकानों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पांच मई को कलेक्ट्रेट में बोली व लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed