{"_id":"61b8ef7039e71b1f7860f7c3","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali2805838102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः एक साल बाद फूटा शराब माफिया का कथित ऑडियो बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः एक साल बाद फूटा शराब माफिया का कथित ऑडियो बम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब से 109 मौतों के बाद मची हाहाकार के बाद हायतौबा अभी थमी नहीं है। इसी बीच मंगलवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। करीब एक साल पुराना बताया जा रहा यह ऑडियो कथित तौर पर शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल शराब माफिया ऋषि शर्मा व गुरुग्राम से यहां आकर शराब तस्करी करने वाले मदन गोपाल के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है, जिसमें दोनों के बीच शराब तस्करी से लेकर टैट्रा पैक बनाने तक की बातचीत हुई है। हालांकि, इस ऑडियो का खुद एसएसपी ने संज्ञान लिया है और साइबर सेल की मदद से इसकी जांच कराने व तह तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
अगर यह ऑडियो सही है तो इस ऑडियो की बातचीत सुनकर साफ लग रहा है कि किस तरह अवैध शराब कारोबार में लिप्त जिले के ये माफिया इस कारोबार में सक्रिय थे। गुरुग्राम में तीन मंजिला अवैध फैक्टरी चलाने वाला मदन गोपाल पूरे पश्चिमी यूपी में इन्हें सप्लाई देता था। माल की कीमत तय करने के लिए ऋषि बार-बार मदन गोपाल को अपने घर दावत पर बुला रहा है। इस बातचीत में साथी माफिया किसी गुप्ता जी के साथ-साथ अनिल चौधरी, नीरज चौधरी, विक्रम सिंह, गंगाराम आदि के अवैध कारोबारों का जिक्र आया है। इसमें ए रूप से कथित तौर पर ऋषि की व बी के रूप में कथित तौर पर मदन गोपाल की आवाज बताई जा रही है। पेश हैं बातचीत के अंश...
ए- भइया रात कह रहे थे, लेकिन बात नहीं हो पाईं।
बी- भाई आज रात को सुबह तक सामान आएगा।
ए- मोए उम्मीद दीख ना रही, आएगा नहीं सामान
बी- हमें तो 45 लाख दे रखा है, एक जगह पैसा आ जाएगा
ए- सब जगह चल रहा है
बी- कहां चल रहा है, पार्टी आंसुओं से रो रही हैं
ए- नए वाले तुमसे ऊपर चल रहे हैं
बी- एक-एक दो-दो तीन-तीन ग्राम उतार के दे दें, वो बात अलग है।
ए- भई वो वाले नहीं है सुन तो लो, वो तो वो वाले हैं टैट्रा देंगे, टैट्रा चल गया है यूपी में, तैयार करके देंगे, ले लो उसे टैट्रा को। वो भी ऊंचे काम करने वाले हैं, प्रोजेक्ट लगा रखा है बहुत लंबा चौड़ा, इंडस्ट्रियल एरिया में लगा रखा है। बड़ी जगह, पूरी गाड़ी भेजते हैं। वो बिल्कुल तुम्हारे लेवल का मामला है।
विज्ञापन
बी- भाई जी मुझे भी पता है, नहीं भेजते होंगे, वरना आज की डेट में तो
ए- तुम अभी चलो दावत दूंगा, दो घंटे में आ जाओगे
बी- लेकिन कहां चलना पड़ेगा
ए- अलीगढ़ में ही
बी- अलीगढ़ की 25 पार्टियों के फोन मेरे पास आ रहे हैं, अलीगढ़, डिबाई, कासगंज, क्या कहते हैं बुलदंशहर, खुर्जा, हापुड़, मेरठ, बिजनौर, सभी पार्टी के फोन मेरे पास आ रहे हैं। आप कह रहे हैं काम चल रहा है काम चल रहा है। अगर काम चल रहा होता तो ये फोन मेरे पास क्यों आते। पार्टी परेशान क्यों होती।
ए- भाई विक्रम सिंह का काम वो ही चला रहे थे। वही सब जगह दे रहे हैं।
बी- विक्रम सिंह भाई को दिया गया है। मेरा माल पकड़ा गया। जो माल पकड़ा गया था, वो भी मेरा ही था। समझ गए।
ए- अनिल की अलग लाइन है।
बी- कोई अलग लाइन नहीं है।
ए- तीन घंटे लगेंगे मेरे पास अलीगढ़ आने में
बी- जो एल्कोहोल हमें मिलता था 15, 17, 18 हजार रुपये ड्रम के हिसाब से। वो ड्रम अब 40 हजार रुपये में मिल रहा है। हर जगह ड्रम भी नहीं मिल रहा। 40 हजार देने को तैयार हूं। मैं 40 हजार में देने को तैयार हूं। मतलब काम करने की जरूरत नहीं है। बनाने की जरूरत ही नहीं है। माल लाकर माल बेच दे। तो बंदा कमा लेगा। माल ही नहीं है बाजार में। मैं नहीं मानता। आप कह रहे हो, विक्रम सिंह को मैंने दिया था। जो माल पकड़ा गया है वो भी माल मैने उतारा था। मेरी गाड़ी उतार कर आई थी।
ए- रेट का फर्क है।
बी- सुनो, मेरे को दो गाड़ी, तीन गाड़ी मंगा दो
ए- महंगा दे रहे हैं।
बी- महंगा इसलिए दे रहे हैं, माल थोड़ा थोड़ा निकलता है। 100-200-500 पेटी बनाने वाले अलग होते हैं। हमारा सिस्टम अलग है भाई जी। माल न एमपी में है डिस्टलरी में। बिजनौर साइड से निकल रहा है। यहां से जा रहा है। वहां से अगर माल निकल रहा है तो आपके यूपी के अंदर कोई न कोई बना रहा होगा। हमारे हरियाणा, हमारे एमपी से कोई भी डिस्टलरी। मुजफ्फरनगर या रामपुर के पास एक-दो हैं। वहां से अगर पानी निकलकर जा रहा है। तो मैं कह नहीं सकता। वरना पानी कहीं भी नहीं है। गुरु भगवान की कृपा से पानी हमारे यहां आज आ रहा है। पेमेंट भेज दिया है। लड़का दिल्ली में है। पेमेंट देने गया है। हमारा आने के बाद आपको अकेले को नहीं। सबको जाएगा। बिजनौर, हापुड़, बुलदंशहर अलीगढ़ से लेकर सबको माल जाएगा। आपको सबसे पहले दूंगा। उनको एक दो दिन बाद दूंगा। नया पानी आज आएगा रात को। या सुबह तक किसी भी टाइम आ जाएगा। जुगाड़ से इंदौर से माल मंगाया है। आज कल की परेशानी है। पैसे भेज देना। जिस बंदे के पास कनेक्शन जुड़े हों। अगर माल आ रहा है तो अलीगढ़ की पार्टी मुझे फोन कर रहे हो। मैं आ भी जाता। आ रहा है, मंहगा है तो मेरे लिए मंगा दो। क्या रेट मिल रहा है। मैं आकर बात करता हूं चौधरी से
ए- रेट महंगा है
बी- कितना है, 1800 रुपये है। कौन ले लेगा। मजबूर क्या करे। बंदा काम करने वाला नहीं है। 1800 रुपये रेट ले लेगा। खुद का माल बनाने वाला ज्यादा 1500 तक बेच सकता है।
ए- ट्रैटा की बात नहीं कर रहा हूं।
बी- टैट्रा की मैं भी नहीं कर रहा। ये तो किसी से भी ले लो। हमने जुगाड़ कर रखा है। मार्च आने दो, अप्रैल में मार्केट में माल नहीं है।
ए- कहां से ला रहे हैं, जब माल नहीं है।
बी- मैं आपको आर्डर दे रहा हूं। 500 पेटी का।
ए- आर्डर की बात नहीं है, बात महंगे की है।
बी- महंगा हम नहीं लेंगे, न ही महंगा देंगे। मार्केट में पार्टी बनानी है। इतना महंगा माल हम नहीं देंगे। आप ले लो, बात अलग है। मैं नहीं मानता कि इतना महंगा माल बनाने वाला बेचेगा। टैट्रा की मजबूरी है, हर कोई नहीं बनाता टैट्रा।
ए- गुप्ता का कहां काम चल रहा
बी -गुप्ता का अभी भी फोन आया है, पार्टी एडवांस्ड लेकर आ रही है। रोड पर आने वाली है। होलोग्राम लेकर, पैसे लेकर
ए- अलीगढ़ में गुप्ता जी का काम नहीं है
बी- माल अलीगढ़ में बिकवाता है। अगर गुप्ता के पास माल होता तो वो मुझे पैसे एडवांस्ड देकर क्यों भेजता, होलोग्राम देकर क्यों भेजते, अलीगढ़ के और भी नाम हैं।
ए- दावत के लिए बुला रहे हैं, टाइम हो तो आ जाओ
बी- सुनो जो हाथ से बनाकर 1800 में बेच रहा होगा, वह मोटा काम करने वाला नहीं है। जो मोटा काम करेगा, वह कभी महंगा नहीं बेचेगा। पार्टी कैसे बनाएगा।
- सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में शराब माफिया ऋषि व मदन गोपाल की आवाज बताई जा रही है। हालांकि, करीब 15 मिनट 30 सेकंड के इस ऑडियो में जो तथ्य हैं, उनके अनुसार ही हमारे स्तर से मुकदमों में चार्जशीट दायर की गई हैं। फिर भी यह जानने के लिए टीम को निर्देशित किया गया है कि ऑडियो कितना सच है और कितना पुराना है। उसके अनुसार आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी