फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh poisonous Case

अलीगढ़- शराब माफिया ऋषि-मुनीष और अनिल अलग-अलग जेलों में शिफ्ट

Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh poisonous Case
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपियों में शामिल शराब माफिया ऋषि शर्मा, मुनीष शर्मा व अनिल चौधरी को शासन के निर्देश पर अलीगढ़ से पूर्वांचल की अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासनिक आधार पर यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह पूरी की गई। इन तीनों को यहां से तड़के अलग-अलग जेलों के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना किया गया। इधर, जैसे ही ये खबर शहर में फैली तो तीनों के पैरोकारों और करीबियों में अफरा-तफरी मच गई। इस शिफ्टिंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा के अनुसार शासन के निर्देश पर आईजी कारागार ने जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध तीनों बंदियों के तबादले किए हैं। इनमें ऋषि शर्मा को यहां से जिला कारागार आंबेडकर नगर, मुनीष शर्मा को सेंट्रल जेल वाराणसी, अनिल चौधरी को सेंट्रल जेल नैनी प्रयागराज शिफ्ट किया गया है। तीनों को मंगलवार सुबह पुलिस सुरक्षा में भेजा गया। साथ में संबंधित जेलों को शासन के आदेश से अवगत कराया गया है और जहरीली शराब कांड की अगली नियत तारीखों पर सुरक्षा में पेशी की सूचना भी भेजी गई है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी हो सकती है पेशी
जहरीली शराब कांड के तीन मुख्य आरोपियों को पूर्वांचल की जेलों में शिफ्ट करने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सवाल खड़े हो रहे हैं कि इन तीनों पर जहरीली शराब कांड के कई-कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। ऐसे में इन मुकदमों में आए दिन इनकी पेशी कैसे हुआ करेगी। इसको लेकर अभी निर्णय नहीं हुआ है। चर्चाएं हैं कि इनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना के भूपेंद्र की अनिल के खिलाफ गवाही पूरी
अलीगढ़। एडीजे-9 की अदालत में गभाना में जहरीली शराब से राजकुमार की मौत के मामले में वादी भूपेंद्र की मंगलवार को अनिल के खिलाफ भी गवाही पूरी हो गई। बता दें कि शराब पीने से सांगौर के राजकुमार की मौत में उसका भाई भूपेंद्र वादी है। उसे पिछले दिनों धमकी दी गई थी, जिसका मुकदमा गभाना में दर्ज किया गया है। इस मामले में अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ गवाही पिछली तारीख पर हो गई थी। मगर, अनिल चौधरी के अधिवक्ता के न आने के कारण गवाही नहीं हो सकी थी। एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार मंगलवार को अनिल चौधरी के खिलाफ भी भूपेंद्र की गवाही पूरी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed