फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

शराब कांड की पैरोकारी में माफिया से आगे पुलिस : एडीजी

Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण, एसएसपी। - फोटो : CITY OFFICE
आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने मंगलवार को अलीगढ़ में जिला पुलिस के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उनके फोकस पर आने वाला चुनाव, जहरीली शराब कांड में माफिया के खिलाफ के खिलाफ पैरोकारी, ऑपरेशन पहचान और महिला बीट सिस्टम रहा। उन्होंने जरूरी टिप्स दिए और शराब कांड में लकीर खींचने वाली पैरोकारी बताते हुए अधिकारियों की पीठ ठोंकी। साथ में आगे भी इसी गति से काम होते रहने के निर्देश दिए। यहां कहा कि ऑपरेशन पहचान में जिस तरह अपराधी चिह्नित कर ऑपलाइन डेटा अपलोड किया है, उससे चुनाव में बड़ी मदद मिलने की बात कही।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन मंगलवार सुबह यहां पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन सभागार में जिले के कामकाज की समीक्षा के दौरान चुनाव, अभियोजन पैरवी, ऑपरेशन पहचान, महिला बीट सिस्टम आदि की समीक्षा में कामकाज संतोषजनक पाया। एसएसपी कलानिधि नैथानी के स्तर से ऑपरेशन पहचान, महिला बीट सिस्टम, शराब कांड की पैरोकारी पर डेटा पेश किया गया, जिस पर उन्होंने पीठ ठोंकी। इसके बाद उन्होंने विवेचना, पॉक्सो अपराध आदि पर भी चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि पॉक्सो मामलों की विवेचना में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई हो। महिला सुरक्षा में महिला बीट सिस्टम से मदद मिलने की बात कही और कहा कि जो सिस्टम जिले में खड़ा किया गया है। उससे महिला अपराध नियंत्रण में बड़ी मदद मिलेगी। महिला बीट सिपाही लगातार महिलाओं को जागरूक करें। मित्र बनाएं। इसके अलावा उन्होंने एसएसपी स्तर से चलाए जा रहे ऑपरेशन आवारा, ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन निहत्था, ऑपरेशन ब्लैक कैट, ऑपरेशन खुशी, ऑपरेशन साइलेंस, वाहन मिलान, ऑपरेशन नार्को की तारीफ की। इस बैठक में डीआईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, पुलिस अधीक्षक अपराध रजनी, सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह, सीओ द्वितीय मोहसिन खान, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सीओ अतरौली शिवप्रताप, सीओ इगलास परशुराम, सीओ ट्रैफिक नरेंद्री सैनी, सीओ बरला सुमन कनौजिया, सीओ विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

साइबर जागरूकता को लगातार काम करे पुलिस
इस दौरान एडीजी ने सुरक्षा विहार में साइबर सेल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जागरूकता अभियान लगातार चलाने व वेबिनार आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही वे सुरक्षा विहार स्थित आवासीय परियोजना, कार्यालयों एवं ट्रैफिक लाइन भी गए। रखरखाव, कंप्यूटरीकृत अभिलेखों आदि की जानकारी ली। इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क के कामकाज में किसी कीमत पर लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर का भी किया शुभारंभ
अलीगढ़। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइंस के पुलिस अस्पताल में वामासारथी पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. भरत वार्ष्णेय, सर्जन डॉ.विवेक जैन, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ.अंशु सोम, डॉ.मयंक मनी, डॉ. विपिन गोयल, डॉ. लवनीश मोहन अग्रवाल, डॉ. सुवेक वार्ष्णेय, डॉ. सुरभि माहेश्वरी आदि ने पुलिस परिवारों का परीक्षण कर दवाएं दीं।

- जनपद न्यायालय में बतौर गवाह आना हुआ था। इस दौरान जिला पुलिस के कामकाज की समीक्षा की है, जिसमें जहरीली शराब कांड में चल रही पैरोकारी बेहद संतोषजनक है। इसी तरह आगे भी काम हो। वहीं ऑपरेशन पहचान व चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई है।-राजीव कृष्ण, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed