{"_id":"614249358ebc3eb6204819bc","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali273287032","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांडः ऋषि-मुनीष सहित चार आरोपियों पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांडः ऋषि-मुनीष सहित चार आरोपियों पर आरोप तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड के मुकदमों में न्यायालय में ट्रायल शुरू हो गया है। बुधवार को जवां के दो मुकदमों में शराब माफिया ऋषि शर्मा व मुनीष शर्मा सहित चार आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए। एडीजे प्रथम के न्यायालय में हुई प्रक्रिया के बाद अब इन दोनों मामलों में गवाही के लिए 23 तारीख नियत की गई है। इसी तरह कुछ मुकदमों का ट्रायल विशेष न्यायालय व कुछ का सत्र न्यायालय में शुरू होने की तैयारी है।
लोधा के गांव करसुआ से 28 मई की सुबह शुरू हुए इस घटनाक्रम में 37 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 33 मुकदमे पुलिस व मॉनीटरिंग सेल की प्राथमिकता में हैं। इनकी लगातार पुलिस व अभियोजन के स्तर से मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और सभी का न्यायालय ने संज्ञान ले लिया है। इसी क्रम में अब ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। बुधवार को एडीजे प्रथम के न्यायालय में जवां में ऋषि शर्मा, मुनीष शर्मा, उनके भांजे आकाश व शमशेर पर दर्ज दो मुकदमों में चारों को तलब किया गया। इन चारों पर इन दो मुकदमों में आरोप तय किए गए। अब इस मामले में 23 सितंबर तारीख नियत कर दी गई है। उस दिन से गवाही की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह जानकारी एडीजीसी अमर सिंह तोमर ने दी है।
वहीं डीजीसी धीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शराब कांड के सभी मुकदमे ट्रायल के स्तर पर हैं। इनमें से कुछ मुकदमे सत्र न्यायालय में, कुछ एडीजे प्रथम के न्यायालय में और कुछ विशेष न्यायालय में हैं। सभी में यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ट्रायल शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-जहरीली शराब कांड के मुकदमों में न्यायालय में पैरवी कर ट्रायल शुरू कराया जा रहा है। इसी कड़ी में दो मुकदमों में चार आरोपियों पर आरोप तय किए गए हैं। बाकी में भी पैरवी कर यह प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी