{"_id":"612000af8ebc3e7a0601af4c","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali271151485","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शराब माफिया अनिल चौधरी की 52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शराब माफिया अनिल चौधरी की 52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
शराब माफिया अनिल चौधरी संपत्ति को जब्त करते अधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई के क्रम में शराब माफिया अनिल चौधरी पर शुक्रवार को बड़ा चाबुक चला है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत अनिल चौधरी की 51 करोड़ 82 लाख 79 हजार 160 रुपये की संपत्तियों को जब्त व बैंक खातों को सीज कर दिया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद पुलिस टीमों ने अनिल चौधरी की शहरी क्षेत्र की उन 16 संपत्तियों पर सरकारी संपत्ति होने का बोर्ड लगा दिया, जिन्हें अवैध शराब कारोबार से धन कमाकर अर्जित करना माना गया है। इसी तरह उन आठ बैंक खातों को सीज किया गया है। इस कार्रवाई की खबर से अनिल चौधरी के करीबियों में दहशत है। बता दें कि इससे पहले अनिल की पैतृक गांव क्षेत्र की 5.30 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया गया था।
शासन के निर्देश पर जिले के इस बहुचर्चित कांड में पहले ही दिन से 100 करोड़ से अधिक की उन संपत्तियों को जब्त करने का लक्ष्य तय किया गया था, जो इस कांड के आरोपियों ने अवैध कारोबार से अर्जित की हैं। इन संपत्तियों को चिह्नित कर जब्तीकरण का अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को खैर, गोंडा, लोधा पुलिस ने सीओ इगलास के नेतृत्व में यह अभियान चलाया और अनिल द्वारा देहली गेट-रोरावर बॉर्डर पर गोंडा रोड पर पिछले कुछ सालों में खरीदी गई जमीनों पर बोर्ड लगाए। यहां मुनादी कर बताया गया कि खैर में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में जब्तीकरण के चलते ये संपत्तियां अब सरकारी हो गई हैं। इसका किसी भी तरह का प्रयोग अवैध होगा। इन संपत्तियों का प्रशासक इंस्पेक्टर खैर को नियुक्त किया गया है।
तीन सप्ताह में 66 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त
सबसे पहले अनिल चौधरी की संपत्ति जब्त की गई थी। उसके बाद विपिन यादव, नीरज चौधरी, मुनीष शर्मा, ऋषि शर्मा, विक्रम सिंह और अब अनिल चौधरी की सपंत्तियों को जब्त किया गया है। अब तक तीन सप्ताह में कुल 66 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। अभी और भी नाम हैं, जिनकी संपत्तियों को जब्त किया जाना है।
विज्ञापन
- जिले में पिछले करीब दो दशक से शराब सिंडिकेट चला रहे घोषित शराब माफिया ने अवैध शराब कारोबार से सौ करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। इन सभी संपत्तियों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरी बार में गोंडा के अनिल चौधरी की संपत्ति खैर के गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में जब्त की गई है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
-ये 16 संपत्तियां जब्त की गईं--
- कृषि भूमि गाटा संख्या 179 रकवा 584.61 अनुमानित कीमत 8,77,000 रुपये।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 0.657 हैक्टेयर कीमत 9,72,000 रुपये।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 0.504 हैक्टेयर कीमत 16,56,000 रुपये।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 0.4262 हैक्टेयर कीमत 12,79,000 रुपये।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 0.5016 हैक्टेयर कीमत 7,53,000 रुपये।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 0.0958 हैक्टेयर कीमत 1,73,000 रुपये ।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 260.86 हैक्टेयर कीमत 5,22,000 रुपये ।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 0.0974 हैक्टेयर कीमत 4,39,000 रुपये ।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 1.579 हैक्टेयर कीमत 12,000,00 रुपये ।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 559 हैक्टेयर कीमत 4,39,000 रुपये।
- कृषि भूमि अलहदादपुर नीवरी रकवा 3.012 हैक्टेयर कीमत 3,68,000 रुपये ।
- कृषि भूमि पींजरी नागरी रकवा 0.6625 हैक्टेयर कीमत 19,85,000 रुपये ।
- कृषि भूमि पींजरी नागरी रकवा 0.2614 हैक्टेयर कीमत 13,00,000 रुपये ।
- कृषि भूमि पींजरी नागरी रकवा 0.2208 हैक्टेयर कीमत 70,00,000 रुपये ।
- कृषि भूमि पींजरी नागरी रकवा 2.574 हैक्टेयर कीमत 28,22,19022 रुपये ।
- कृषि भूमि पींजरी नागरी रकवा 0.504 हैक्टेयर कीमत 16,17,58,496 रुपये ।
--ये आठ बैंक खाते कराए सीज--
- खाता अनिल कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा धनराशि 2,56,115 रुपये।
- खाता श्रीमती पत्नी अनिल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा धनराशि 93,688 रुपये ।
- खाता मैसर्स हरिओम, केनरा बैंक में जमा धनराशि 3,47,945 रुपये ।
- खाता केएसए बिल्डर्स, केनरा बैंक में जमा धनराशि 33954 रुपये ।
- खाता हरिओम आइस कोल्ड स्टोर, केनरा बैंक में जमा धनराशि 31,908 रुपये ।
- खाता सुधीर एंड कंपनी, केनरा बैंक में जमा धनराशि 1,35,89,310 रुपये ।
- खाता अनिल कुमार, केनरा बैंक में जमा धनराशि 27,571 रुपये ।
- खाता अनिल कुमार, पंजाब नेशनल बैंक में जमा धनराशि 17347 रुपये ।