{"_id":"611eabad8ebc3e7a2b18bf08","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali2710732160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः ऋषि के करीबी माफिया विक्रम की 43 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः ऋषि के करीबी माफिया विक्रम की 43 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीली शराब कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ संपत्ति जब्तीकरण कार्रवाई के क्रम में अब शराब माफिया ऋषि शर्मा के करीबी माफिया विक्रम सिंह की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी के अनुमोदन पर विक्रम की 43 लाख 42 हजार 825 रुपये की संपत्ति जब्त की है। जिनमें बैंक खाते सीज किए हैं और स्कार्पियो गाड़ी को जब्त किया गया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार सुरेंद्र नगर क्वार्सी निवासी विक्रम सिंह को पिसावा से अवैध शराब तस्करी में जेल भेजा गया था। इसी मामले में विक्रम के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। इस मामले में अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों के आंकलन में उसके बैंक खाते व स्कार्पियो को जब्त करने संबंधी प्रक्रिया की गई, जिस पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बृहस्पतिवार को कार्रवाई पूरी की गई है। एसएसपी ने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई जारी है। अब अगला निशाना कारोबारी विजेंद्र कपूर पर लगाने की तैयारी है। बता दें कि अब तक इस मामले में अनिल चौधरी, विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह, मुनीष कुमार शर्मा, ऋषि शर्मा व नीरज चौधरी की संपत्ति जब्त हो चुकी हैं।
-ये संपत्तियां सीज व जब्त की गईं---
-एसबीआई अलीगढ़ के खाते में जमा 13267.70 रुपये।
-कैनरा बैंक अलीगढ़ खाता में जमा 1876.00 रुपये ।
-कैनरा बैक अलीगढ़ टर्म डिपोजिट खाता में जमा 35,27,682.00 रुपये।
-एक स्कार्पियो गाड़ी यूपी 81 बीएल 2333।