फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

शराब कांडः 25 हजार के इनामी नीरज चौधरी समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 06 Jun 2021 01:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब कांड में पुलिस में 25 हजार के इनामी नीरज चौधरी के अलावा जहरीली शराब की सप्लाई करने वाले ठेकेदार चोब सिंह व बनवारी लाल को गिरफ्तार कर लिया है। नीरज चौधरी शराब माफिया राष्ट्रीय लोकदल के नेता रहे अनिल चौधरी का साला है। शराब प्रकरण में अब तक जिले के विभिन्न थानों में कुल 17 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। 40 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इससे पहले पुलिस 50 हजार के इनामी विपिन यादव और 25 हजार के इनामी मुनीश शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड के मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपी मुनीष शर्मा, उसके भांजे आकाश और शिव कुमार को रिमांड पर लिया था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कस्टडी रिमांड पर लिए गए शिव कुमार ने बताया था कि चोब सिंह और बनवारी निवासी चोमू, थाना अतरौली उसको जहरीली शराब बनाने का सामान देते थे। इसके बाद गिरफ्तार चोब सिंह व बनवारी ने स्वीकार किया कि शराब की पैकिंग पर लगने वाला क्यूआर कोड, रैपर, ढक्कन, बोतल, अल्कोहल आदि सामान शिवकुमार को देते थे। इसके अलावा, शराब के जो 50 क्वार्टर मिले हैं, उनमें मिलावटी शराब है। एसएसपी ने बताया कि जहरीली शराब कांड में आरोपियों की निशानदेही पर जो नाम प्रकाश में आ रहे हैं, उन लोगों की धरपकड़ जारी है। अब तक शराब कांड में 7476 लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। इसके अलावा 5723 नकली ढक्कन, 3200 से ज्यादा रैपर, 5410 क्यूआर कोड रैपर, 1000 लीटर स्प्रिट, 150 से अधिक अवैध शराब की पेटी, पैकिंग कार्टून, तीन चार पहिया वाहन बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त हुई, जेल भेजा
जहरीली शराब कांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके पहले जेल भेजा था। बाद में कस्टडी रिमांड पर लिया था, इनमें मुनीष, आकाश और शिव कुमार शामिल थे। पुलिस ने इनको तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। इनकी रिमांड अवधि शनिवार की शाम को समाप्त हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed