{"_id":"60b295ce8ebc3ef79460c15b","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali264224055","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब प्रकरणः मौतों का सिलसिला जारी, अधिकारी नहीं दर्ज करा सके मजिस्ट्रेटी जांच में बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब प्रकरणः मौतों का सिलसिला जारी, अधिकारी नहीं दर्ज करा सके मजिस्ट्रेटी जांच में बयान
विज्ञापन
जहरीली शराब के सेवन से मौतों का सिलसिला जारी है। इसके चलते शनिवार को मजिस्ट्रेटी जांच के तहत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बयान नहीं हो सके। अधिकारी भागदौड़ के चलते अपने बयान दर्ज नहीं करा सके। इधर, जांच के लिए खैर के शादीपुर गांव जाते समय एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गौमत पेट्रोल पंप के पास अचानक से एक बाइक सवार गाड़ी से टकराने से बच गया। एडीएम प्रशासन की सरकारी गाड़ी चला रहे चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को एक साइड में काट लिया। इससे गाड़ी के बाईं ओर के पहिये जाम हो गए। गनीमत रही कि गाड़ी पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। एडीएम प्रशासन ने तत्काल दूसरी गाड़ी मंगवाई और वापस कलेक्ट्रेट आ गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक, बाइक सवार व स्वयं वह सुरक्षित हैं।
शराब कांड प्रकरण में डीएम की ओर से मजिस्ट्रेटी जांच के लिए नामित किए गए एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ), खैर एसडीएम अंजनी कुमार, कोल एसडीएम रंजीत सिंह, सीओ खैर शिवप्रताप सिंह, सीओ गभाना कर्मवीर सिंह और सीओ सिविल लाइंस विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर खैर प्रवेश कुमार, लोधा इंस्पेक्टर अभय शर्मा, और जवां इंस्पेक्टर चंचल सिरोही को नोटिस जारी किया है। इनसे बयान, साक्ष्य सहित घटना के संबंध में आख्या मांगी है। इसके साथ ही अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट। एफआईआर, गिरफ्तारी की रिपोर्ट मांगी है। अधिकारी शनिवार को भागदौड़ के चलते व्यस्त रहे। वहीं, आम जनमानस व पीड़ितों को भी घटना के संबंध में शनिवार व रविवार का समय बयान-साक्ष्य देने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन के कार्यालय में आने के लिए दिया गया है। शनिवार को कोई भी व्यक्ति नहीं आया। आज पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के बयान होंगे। साथ ही आम जनमानस भी अपने बयान दर्ज करा सकते हैं।