{"_id":"613d006b8ebc3e847778fb07","slug":"aligarh-pm-will-be-received-under-impenetrable-security-cover-city-office-news-ali2729352140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी पीएम की अगवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अभेद्य सुरक्षा घेरे में होगी पीएम की अगवानी
विज्ञापन
लोधा में कर्म स्थल पर एसपीजी अधिकारियों के साथ बात करती जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली और उनकी अगवानी को अभेद्य सुरक्षा में कराने की तैयारी है। शनिवार शाम को आयोजन स्थल पर पहुंची एसपीजी ने मौका मुआयना कर कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं, जिन पर काम शुरू हो गया है।
इनमें मुख्य मंच के सामने बनने वाली डी के बाहर घेरे में एक और बैरीकेडिंग बनवाया जा रहा है। 16 से अधिक पार्किंग तैयार कराए जा रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल से लेकर पार्किंग तक सीसीटीवी कैमरे लगवाना और उनका एक कंट्रोल सेंटर बनना तय हुआ है, जहां से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा सकेगी।
एसपीजी के आईजी व एसपी स्तर के अधिकारियों ने जिला स्तरीय अफसरों संग शनिवार शाम आयोजन स्थल का मौका-मुआयना किया। इस दौरान ज्यादातर जरूरी संसाधनों से वे संतुष्ट दिखे। बस पार्किंग की संख्या बढ़ाने और डी के बाहरी घेरे में एक और बैरीकेडिंग बनवाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। इधर, पैरामिलिट्री फोर्स का पहुंचना शुरू हो गया है। 7 कंपनियों में से कुछ कंपनियों ने शनिवार को डेरा डाल लिया है और रविवार को इन फोर्स के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर अपने ड्यूटी स्थल को देखेंगे।
कमांडो/स्नाइपर्स आज देखेंगे अपने अनुसार प्वाइंट
एसपीजी इनर घेरे के बाहर एनएसजी के कमांडो व स्नाइपर्स भी रविवार को पहुंच रहे हैं। वे यहां आकर अपने अनुसार ड्यूटी प्वाइंट देखेंगे। वे पहले हेलीपैड और फिर मुख्य मंच के नक्शे का अध्ययन करेंगे। इसके बाद अधिकारियों से विमर्श कर अपनी तैनाती के उपयुक्त स्थल को तैयार कराएंगे। जहां से वीवीआईपी का सुरक्षा घेरा चारों ओर से बनाया जा सके।
बीडीएस ने मंगाए देश के सर्वश्रेष्ठ डॉग स्क्वायड
पीएम के मंच व हेलीपैड से लेकर भीड़ के स्थान की सघन निगरानी व सुरक्षा के लिए एटीएस, एनआईए व यूपी पुलिस के बम निरोधक दस्तों की टीम भी यहां पहुंच गई है। यह टीमें हर दिन आयोजन स्थल की चेकिंग करती हैं। इस टीम ने रविवार को देश के सर्वश्रेष्ठ डॉग स्क्वायड को अलग-अलग प्रांतों से बुलाया है।
इनमें से कुछ डॉग मानेसर व कुछ दिल्ली से पहुंच रहे हैं। कुछ यूपी से ही कई अलग जिलों से बुलाए गए हैं। इनमें बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड के लिए जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर हैं। दो लैब्राडोर फरलो व मैस नाम के हैं। इसके अलावा यूपी की रेंज स्तरीय एंटी सबोटाज टीम में दो लैब्राडोर हैं। कुल आठ से दस डॉग यहां तैनात किए जा रहे हैं।
90 से अधिक आईपीएस/पीपीएस संभालेंगे सुरक्षा कमान
वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में गैर जनपद से लगे अधिकारियों का रविवार से आना शुरू हो जाएगा और सोमवार को रिहर्सल होगा। कुल 90 से अधिक आईपीएस व पीपीएस स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे।
वीवीआईपी कार्यक्रम में एडीजी सुरक्षा, एडीजी पीएसी, एडीजी कानून व्यवस्था, एडीजी जोन के अलावा आसपास के जिलों पुलिस प्रमुख व पीएसी के कमाडेंड स्तर के एक दर्जन अधिकारी, काफी संख्या में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों को मिलाकर 90 से अधिक अधिकारी तैनात रहेंगे।
इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि लोग अपने साथ बैग, खाने का सामान, पानी की बोतल, कैमरा, होर्डिंग बैनर व अन्य आपत्तिजनक वस्तु साथ न लाएं। प्रवेश के समय चेकिंग में इन वस्तुओं को रोक लिया जाएगा। वहीं वीवीआईपी/ वीआईपी एरिया, प्रवेश द्वारा सहित हर कोेने पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी होगी। सिविल में पुलिस की टीमें भी निगरानी में रहेंगी।
- रैली के सुरक्षा प्रबंध पूरे हैं। बाहर से आने वाला फोर्स भी आना शुरू हो गया है। रविवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप देकर सोमवार को रिहर्सल किया जाएगा।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी