फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Players showed their mettle, Aligarh became champion

अलीगढ़ : खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अलीगढ़ बना चैंपियन

Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Players showed their mettle, Aligarh became champion
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खेल - फोटो : CITY OFFICE
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अलीगढ़ ओवरऑल चैंपियन बना। वहीं, भीषण गर्मी में खिलाड़ी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मंडलीय शिक्षा (बेसिक) निदेशक डॉ. पूरन सिंह व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गौरांग राठी ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा, कुमकुम सिंह, रजनीश, राजेंद्र सिंह, बलवीर, हीरा सिंह, विकास चौहान, नीरज सिंह, प्रदीप शर्मा, गजेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, सूरज सिंह, रेनू मित्तल, कल्पना, रितु रानी, हर्षिता उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग - अलीगढ़ के शिवम चौधरी प्रथम, अलीगढ़ के वीरेश द्वितीय व कासगंज के बृजेश कुमार तृतीय।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग - एटा के बृजेश कुमार प्रथम, कासगंज के हरिओम द्वितीय व अलीगढ़ के पंकज तृतीय।
100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग - कासगंज की सोनी प्रथम, एटा की नीतू द्वितीय व एटा की मोहिनी कुमारी तृतीय।
400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग - अलीगढ़ की निशा प्रथम, अलीगढ़ की उपासना द्वितीय व कासगंज की चरन देवी तृतीय।
लंबी कूद बालक वर्ग - अलीगढ़ के अजीत प्रथम, कासगंज के हरिओम द्वितीय व एटा के बृजेश कुमार तृतीय।
लंबी कूद बालिका वर्ग - कासगंज की निशा प्रथम, एटा की पूनम द्वितीय व एटा की रंजना तृतीय।
कबड्डी बालक वर्ग - अलीगढ़ प्रथम व कासगंज द्वितीय।
कबड्डी बालिका वर्ग - अलीगढ़ प्रथम व कासगंज द्वितीय।
खो-खो बालक वर्ग - अलीगढ़ प्रथम व कासगंज द्वितीय।
खो-खो बालिका वर्ग - अलीगढ़ प्रथम व कासगंज द्वितीय।
वॉलीबाल बालक वर्ग - अलीगढ़ प्रथम व हाथरस द्वितीय।
वॉलीबाल बालिका वर्ग - अलीगढ़ प्रथम व हाथरस द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed