फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh PET Exam Strict Checking

पीईटी: परीक्षा केंद्रों पर सख्ती, अभ्यर्थियों के उतरवाए बेल्ट और कुंडल, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Sun, 25 Oct 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 25 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

पीईटी परीक्षा के लिए अलीगढ़ में कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1,14,624 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा आज चल रही है। 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को भी दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Aligarh PET Exam Strict Checking
उतरवाकर रखवाया गया अभ्यर्थियों का सामान - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के पहले दिन रविवार को अलीगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच की गई। सुरक्षा जांच के दौरान अभ्यर्थियों के बेल्ट और कुंडल उतरवाए गए। वहीं, डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज और श्री टीकाराम इंटर कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने तथा परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने और अन्य अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

39 केंद्रों पर 1.14 लाख से अधिक अभ्यर्थी
जिले में पीईटी के लिए कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1,14,624 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed