फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Permission for home isolation after investigation

अलीगढ़ : जांच के बाद मिलेगी होम आइसोलेशन की अनुमति

Wed, 05 Aug 2020 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Permission for home isolation after investigation
होम आइसोलेट किए गए कोरोना संक्रमित मरीजों की आवासीय सुविधाओं का सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद होम आइसोलेशन के नियमों की कसौटी पर खरे उतरने वाले मरीजों को ही इसकी अनुमति दी जाएगी। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने शहरी क्षेत्र में 8 आयुष चिकित्सकों व दो अन्य चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। देहात क्षेत्रों में हर सीएचसी पर दो-दो चिकित्सकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कोविड-19 अस्पतालों में जगह कम पड़ने लगी है। अस्पतालों में समुचित सुविधाएं मिलने के प्रति आशंकित मरीज होम आइसोलेशन की अनुमति मांग रहे हैं। अनुमति जारी करने से पहले प्रशासन इन सभी मरीजों की आवासीय सुविधाओं का सत्यापन कराएगा। डीएम के आदेश पर शहरी क्षेत्र में होम आइसोलेट मरीजों की आवासीय सुविधाओं के सत्यापन के लिए आठ आयुष डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। जबकि आपात स्थिति में मरीजों तक पहुंचने के लिए दो अन्य आयुष चिकित्सक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में सभी 12 सीएचसी पर 22 आयुष चिकित्सकों की तैनाती की गई है। डॉक्टर शोएब अंसारी को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी चिकित्सकों को हिदायत दी गई है कि वे मरीज की आवासीय सुविधाओं के सत्यापन के साथ आइसोलेशन के नियमों की कसौटी पर कसें। स्वास्थ्य विभाग को इन सभी डॉक्टरों को ग्लूकोमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी जांच होगी
- संक्रमित मरीज का अलग कमरा और टॉयलेट होना चाहिए।
- कमरे में परिवार के बाकी सदस्यों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- मरीज के पास थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed