फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: People suffering from fever, beds are getting full in hospitals

अलीगढ़ : बुखार से तप रहे लोग, अस्पतालों में बेड हो रहे फुल

Wed, 13 Oct 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: People suffering from fever, beds are getting full in hospitals
जनपद में डेंगू एवं बुखार का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग बुखार से तप रहे हैं। शहर के सरकारी अस्पतालों व निजी नर्सिंग होम में बेड आधे से ज्यादा फुल हो चुके हैं। वहीं, अतरौली स्थित 100 बेड एवं अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को शहर के सरकारी अस्पतालों व निजी नर्सिंग होम के लिए टरका दिया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार की स्थिति देखे तो 232 बेड के मलखान सिंह जिला अस्पताल में 161 मरीज भर्ती है, जिसमें 85 बुखार एवं 19 डेंगू के मरीज हैं। अस्पताल में 71 बेड खाली हैं। 322 बेड के पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 267 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 187 बुखार एवं 4 डेंगू के हैं। 55 बेड खाली है।
विज्ञापन

अतरौली स्थित 100 बेड अस्पताल में 14 मरीज भर्ती है, जिसमें बुखार का एक मरीज है। 86 बेड खाली हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि स्टाफ कम हैं। सीएमओ से स्टाफ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल को 18 स्टाफ नर्स दी गई हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी में मरीजों को भर्ती न किए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर सभी सीएचसी प्रभारियों को बुखार के मरीजों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। गंभीर मरीजों को जिला मुख्यालय के अस्पतालों में रेफर किया जाए।
दीनदयाल चिकित्सालय में पिछले एक सप्ताह में भर्ती मरीजों पर एक नजर
तिथि बुखार के भर्ती मरीज डेंगू
11 अक्टूबर 204 5
10 अक्टूबर 204 5
9 अक्तूबर 199 5
8 अक्टूबर 155 15
7 अक्टूबर 119 7
6 अक्टूबर 134 4
5 अक्टूबर 105 2
4 अक्टूबर 113 3
पिछले एक सप्ताह में पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में बुखार के 1233 एवं डेंगू के 46 मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed