फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Patients arriving at district hospital for fearful treatment

अलीगढ़: डरते-डरते उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीज

Fri, 25 Sep 2020 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Patients arriving at district hospital for fearful treatment
जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग नियम को भुलाकर लाइन में लगे मरीज। - फोटो : CITY OFFICE
तरह-तरह की तकलीफों से पीड़ित मरीज डरते-डरते अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण की चपेट में नहीं आए, इसलिए बहुत सारे मरीज डॉक्टर के कमरे के सामने एक के पीछे एक चप्पल रखकर लाइन लगा रहे हैं। महामारी का खौफ मरीजों के चेहरे पर साफ दिख रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस फैलने के बाद अस्पतालों का परिदृश्य बिल्कुल बदल गया है। लॉकडाउन के दौरान उपचार नहीं हुए। अनलॉक के बाद ओपीडी सेवाएं शुरू हुई तो कम संख्या में ही सही बीमार लोग अस्पताल पहुंचने लगे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9.30 बजे अमर उजाला की टीम मलखान सिंह जिला अस्पताल में पहुंची तो ऑनलाइन पर्चे बनने के बावजूद काउंटर पर लंबी लाइन लगी थी। ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। डॉक्टर के नहीं पहुंचने पर कमरा नंबर 18 -ईएनटी- के सामने मरीज बेहद परेशान नजर आ रहे थे। अधिकतर लोग मास्क में थे और दूरी का ख्याल रख रहे थे। अस्पताल में साफ-सफाई संतोषजनक था। पैथोलॉजी लैब के सामने काफी संख्या में लोग अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। मलखान सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 1600 नए मरीजों के पर्चे बनेे, जिसमें एक हजार ऑनलाइन एवं 600 पर्चे काउंटर से बनाए गए। इमरजेंसी में भी कुछ मरीजों का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

ओपीडी सेवाएं शुरू करने से संबंधित गाइड लाइन आई हैं। यहां इमरजेंसी, ओपीडी एवं जांच आदि कार्य पहले से चल रहे हैं। मास्क, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राम किशन, सीएमएस, मलखान सिंह जिला अस्पताल
गले में तकलीफ होने पर डॉक्टर को दिखाने आई थी। काफी समय से इंतजार कर रही हूं। लोग बता रहे हैं कि अभी डॉक्टर नहीं आए हैं। डॉक्टर के आने का इंतजार कर रही हूं।
- भगवान देवी, निवासी नौरंगाबाद
कोरोना से सभी भयभीत है। तकलीफ नहीं होता तो लोग अस्पताल क्यों आते। अभी कान, नाक एवं गले के डॉक्टर नहीं आए है। उन्हीं का इंतजार कर रहा हूं। भय भी लग रहा है।
- श्रीपाल, त्रिमूर्ति नगर
एडी हेल्थ ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ़ मंडल डॉ. वीके सिंह ने मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वह बहुत संतुष्ट दिखे।

सीएमएस डॉ. रेणु शर्मा ने बताया कि औसतन 300 से 400 मरीज रोज ओपीडी में आती हैं। औसतन 40 से 30 प्रसव रोज हो रहे हैं। ऑपरेशन भी होते हैं। एडी हेल्थ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि अस्पताल में अच्छा काम हो रहा है। यहां प्रसव व ऑपरेशन नियमित हो रहे हैं। कोरोना को ध्यान में रखते हुए पूरी सावधानी बरती जा रही है।

 जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों ने ओपीडी के बाहर जूते चप्पल रखकर लाइन लगाई।

जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों ने ओपीडी के बाहर जूते चप्पल रखकर लाइन लगाई।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed