फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Passengers will not be able to travel in a roadways bus without an Arogya Setu app

अलीगढ़ : आरोग्य सेतु एप के बिना नहीं कर सकेंगे रोडवेज बस में यात्रा

Mon, 08 Jun 2020 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Passengers will not be able to travel in a roadways bus without an Arogya Setu app
आज से धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट, होटल आदि के लिए छूट मिल रही है। उचित दूरी, सैनिटाइजेशन और मास्क जैसे नियमों के बीच लोग अपने पुराने काम धंधे पर भी पहुंचेंगे। कोरोना संक्रमण प्रभाव के चलते हर जगह नियमों की अनदेखी करने वाले को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप रोडवेज बस से सफर करने के लिए सोच रहे हैं तो आधार कार्ड और आरोग्य सेतु एप के साथ ही बस में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन



रोडवेज विभाग समय समय पर अपनी बसों को सैनिटाइज कर रहा है। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। ऐसे में धार्मिक स्थल, रेस्टोरेंट और होटलों के खुलने पर विभाग ने और सतर्कता बढ़ाना शुरू कर दिया है। रविवार को जहां बसों को सैनिटाइज किया गया। वहीं डिपो, कार्यालय परिसर में भी सैनिटाइजेशन का काम चला। ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। अब रोडवेज बस में सफर करने वाले युवाओं के एंड्रॉएड फोन में आरोग्य सेतु एप अनिवार्य कर दिया है। आधार कार्ड के साथ अगर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड नहीं हुआ तो यात्रा करने से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या के अनुसार अलग से चलाई जाएंगी बसें अ
लीगढ़। अगर किसी एक गंतव्य के लिए कई सवारियां इकट्ठी होती हैं तो विभाग की तरफ से अलग से भी रोडवेज बस चलाई जाएंगी। इसके लिए रिजर्व में भी बस रखी गई हैं। लेकिय इस बसों का चलना यात्रियों की संख्या पर ही निर्भर करेगा। जबकि सामान्य रूटों पर बसों का आवागमन पूर्व की तरह रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed