फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Passengers remained upset, but buses were not found

अलीगढ़ : परेशान रहे यात्री, लेकिन नहीं मिलीं बसें

Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Passengers remained upset, but buses were not found
टीईटी और सहालग के चलते रविवार को रोडवेज बस अड्डों पर खासी भीड़ उमड़ी। आलम यह था कि रोडवेज बसों की संख्या कम पड़ गईं। यात्री सड़कों पर बसों का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें बस नहीं मिली। ऐसे में परेशान लोगों ने डग्गामार वाहनों में सफर तय किया।
विज्ञापन

रविवार को शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा थी। इस परीक्षा का लोड रोडवेज बसों पर शनिवार रात से ही देखने को मिल गया था। अन्य जनपदों में परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी रोडवेज बसों से रवाना हुए। जबकि कई अभ्यर्थी अलीगढ़ आए। दोपहर में परीक्षा स्थगित होने के बाद परीक्षार्थी अपने-अपने जिलों के लिए रवाना होने लगे।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को सहालग के चलते भी रोडवेज बस अड्डों पर भीड़ देखने को मिली। बसों में इतनी भीड़ उमड़ी कि लोगों ने खड़े होकर सफर तय किया। आगरा रूट पर यात्री घंटों तक बस का इंतजार करते रहे। लेकिन जो बस मिलती, वह पहले से ही भरकर चल रही थी। कई यात्री तो सुबह से शाम तक अलीगढ़ भी नहीं आ सके थे। मजबूरन सादाबाद-हाथरस से अलीगढ़ का सफर डग्गामार वाहनों में तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed