{"_id":"6251dd825b9e20063a5437cd","slug":"aligarh-palwal-ghaziabad-tundla-emu-passenger-will-run-from-tomorrow-city-office-news-ali2889257177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कल से चलेगी पलवल-गाजियाबाद -टूंडला ईएमयू पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कल से चलेगी पलवल-गाजियाबाद -टूंडला ईएमयू पैसेंजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण काल से बंद पड़ी पलवल-गाजियाबाद -टूंडला ईएमयू पैसेंजर ट्रेन सोमवार से चलेगी। दैनिक यात्री संगठन इस ट्रेन को फिर से शुरू कराने की मांग करते चले आ रहे थे। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए 11 अप्रैल से इस ट्रेन का नियमित संचालन होगा।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से टूंडला के मध्य चलने वाली ट्रेन का रास्ते में मारीपत, दादरी, बोडाकी हाल्ट, अजायबपुर, दनकौर, बैर, चोला, गांगरौल हाल्ट, सिकंदरपुर, खुर्जा जंक्शन, कमालपुर, डांबर, सोमना, कलुवा, महरावल के रास्ते सुबह 08:25 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। यहां से मडराक, हाथरस जंक्शन, जलेसर रोड, बरहन जंक्शन व टूंडला जंक्शन पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में ट्रेन का ठहराव सभी स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन के संचालन को लेकर दैनिक यात्री संगठन के सचिव अरविंद तिवारी ने खुशी जताते हुए रेलवे अफसरों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन का संचालन न होने से दैनिक व आम यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ईएमयू पैसेंजर के संचालन से सफर आसान हो सकेगा।