फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Paddy procurement from October 1

अलीगढ़ : धान खरीद पहली अक्तूबर से

Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Paddy procurement from October 1
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

धान की खरीद पहली अक्तूबर से होगी। संभागीय खाद्य नियंत्रक अशोक कुमार पाल ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2021-22 अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों में एक साथ शुरू होगी। साधारण धान का मूल्य 1940 रुपये प्रति एवं ग्रेड-ए का मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरकारी केंद्र पर धान विक्रय करने के लिए किसानों को विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। इसके लिए किसानों को अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराकर अपडेट रखना होगा। क्योंकि आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ही किसानों को ओटीपी का प्रेषण होगा, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी। कृषक बंधु उक्त पंजीयन स्वयं या किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे के माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पंजीयन में बैंक खाता नंबर, खतौनी, पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं खसरा के आधार पर कृषक द्वारा जमीन में अपना हिस्सा एवं उसमें बोये गए धान की घोषणा की जाएगी। किसान के गाटा संख्या का राजस्व विभाग की भूलेख संबंधी वेबसाइट से लिंकेज कराना होगा। तहसीलों में किसानों का सत्यापन संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। बैंक खाता संख्या एवं आईएफएससी. कोड भरने में विशेष सावधानी बरतें। धान बिक्री के समय पंजीयन प्रपत्र, कंप्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति एवं आधार कार्ड अवश्य लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed