फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh ozone city news

ओजोन सिटी में शांति मार्च के सहारे अमन का प्रयास

Tue, 28 Jul 2020 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh ozone city news
ओजोन सिटी रेजिडेंट वेलफ़ेयर सोसाइटी की तरफ से शांति मार्च निकालती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
ओजोन सिटी में रविवार रात हुए झगड़े के मामले में एक तरफ जहां सोसाइटी के एमडी प्रवीण मंगला पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सोमवार को ओजोन सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी ने शांति मार्च निकालकर सोसाइटी में शांति बहाली का संदेश दिया। इस मौके पर सोसाइटी प्रबंधन द्वारा बढ़ाए गए मेंटेनेंस चार्ज का मसला भी शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की बात कही गई।
विज्ञापन

रविवार रात हुए झगड़े में सोसाइटी रेजिडेंट वेलफेयर अध्यक्ष हमवीर सिंह की तहरीर पर ओजोन ग्रुप के एमडी प्रवीण मंगला के खिलाफ क्वार्सी थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए दोनों लोगों को पूछताछ के छोड़ दिया है। इधर, मामले को शांत करने के लिए व ओजोन सिटी परिसर में शांति संदेश देने के लिए शांति मार्च का आयोजन लॉकडाउन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए किया गया। सोसाइटी अध्यक्ष ने बताया कि शांति मार्च में ओजोन सिटी रेजिडेंट वेलफ़ेयर सोसाइटी की तरफ से आह्वान किया गया कि ओजोन वासी शांति और सौहार्द में विश्वास रखते हैं। यहां उल्लेख किया जाता है कि अभी तक ओजोन सिटी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी और ओजोन प्रबंधन के बीच बढ़े हुए मेंटेनेंस चार्ज को लेकर कई चरणों की बैठकें की गई और कई बार निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा है। शांति मार्च के द्वारा यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सोसाइटी किसी का भी अहित नहीं चाहती और उनका उद्देश्य मात्रा ओजोन निवासियों के हितों की रक्षा करना है।
विज्ञापन

इधर, इस मामले में ओजोन ग्रुप एमडी प्रवीण मंगला ने बताया कि मेंटेनेंस चार्ज कालोनी के लोग पहले आधा दे रहे थे। अब इसे बढ़ाने की बात कही गई है तो सोसाइटी के लोगों ने ब्लैकमेल करने की नीयत से यह काम किया है। वहीं हमारे परिवार के लोगों के नहाते समय के वीडियो बनाए। आपत्ति करने पर हंगामा खड़ा कर उल्टी एफआईआर तक करा दी है। हमने भी क्वार्सी थाने में तहरीर देकर सोसाइटी अध्यक्ष हमवीर सिंह, उपाध्यक्ष वीके सिंह व उनके साथियों द्वारा किए गए बर्ताव पर मुकदमे का अनुरोध किया है। इस मामले में एसएसआई चंचल सिरोही का कहना है कि फिलहाल प्रवीण मंगला पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed