फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: One who caught the video viral after raping a woman was also arrested

अलीगढ़: महिला से दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने वाला भी दबोचा

Sun, 11 Oct 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: One who caught the video viral after raping a woman was also arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव में खेत पर काम करने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में चौथा आरोपी भी पुलिस ने दबोच लिया है। उस पर महिला का दुष्कर्म के दौरान का वीडियो वायरल करने का आरोप था।
इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार तीन दिन पहले हुई घटना में महिला की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें से तीन आरोपियों को तो उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि चौथा वीडियो वायरल करने का आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र राकेश कुमार सिंह निवासी कौछोड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद किया है, जिससे वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। शनिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इधर, लोधा पुलिस ने भी दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपी अशोक पुत्र गुलाब सिंह निवासी लेखराजपुर को गिरफ्तार किया है। इस पर किशोरी को फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed