फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: On release, Sheyuraj Jeevan thanked the police

अलीगढ़: रिहाई पर श्यौराज जीवन ने दिया पुलिस को धन्यवाद

Fri, 09 Oct 2020 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: On release, Sheyuraj Jeevan thanked the police
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में हाथरस कांड को लेकर दंगा भड़काने के कथित आरोप में आरोपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य श्योराज जीवन ने कहा है कि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ और जांच के बाद उनको रिहा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों के सिलसिले में पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि क्षेत्र और प्रदेश में दंगा फैलाने वाले कुछ लोग उनसे आकर मिले थे। जिनको बेनकाब करने के लिए उनके सुर में सुर मिलाया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस उन्हें अलीगढ़ से सादाबाद ले गई। उसके बाद उन्हें सादाबाद से सहपऊ ले जाया गया। इस दौरान उनसे पुलिस और प्रशासन के बड़े से बड़े और मध्यम से मध्यम दर्जे के अधिकारी ने पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके लंबे राजनीतिक जीवन और सभी वर्गों में उनके अच्छे संबंध और स्वीकार्यता की बात कही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे जो पूछताछ की है वह उसको शासन की गोपनीयता के चलते जाहिर नहीं कर सकते हैं, लेकिन वह सभी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद अदा करते हैं कि उन्होंने उनकी बात में विश्वास व्यक्त किया। श्योराज जीवन ने बताया कि उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर कराए गए हैं और यह वचन लिया गया है क्या जब भी पुलिस और प्रशासन ने पूछताछ के लिए बुलाएगा, वह हाजिर होंगे। उनकी ओर से भी भरोसा दिया गया है कि जब भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, जांच में पुलिस और प्रशासन के साथ हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर जीवन के एडीजी को व्हाट्सएप पर संदेश भेजने और उसके जवाब में एसपी सिटी को जांच दिए जाने के विषय पर एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि वह परिस्थितियों के चलते कुछ दिनों से कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। एक-दो दिन बाद कार्यालय पहुंचेंगे उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed