फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Officers arrived at the airport, preparedness was tested

अलीगढ़ : एयरपोर्ट पहुंचे अफसर, तैयारियों को परखा

Sun, 29 Aug 2021 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Officers arrived at the airport, preparedness was tested
अलीगढ़ एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा हो गया है। शनिवार को यहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कई अधिकारियों की टीम ने महाप्रबंधक सीएनएस एनआर एसआर महतो के नेतृत्व में आधा दर्जन अफसरों की टीम ने गहन निरीक्षण किया। इस दौरान यहां की हरियाली और पौधों की देखरेख से अधिकारी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल, वेटिंग लॉज, सिक्योरिटी चेकिंग सिस्टम, स्कैनर, एक्सरे मशीन, मुख्य टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। अलग-अलग सेक्शन के लिए अगल-अलग अधिकारी आए थे। टीम में एए अंसारी एपीडी आगरा, प्रसाद जी जेजीएम एएस, डीजीएम नीरज एटीएम आईजीआर एयरपोर्ट, एसएस अग्रवाल आफिस इंचार्ज एयरपोर्ट अथॉरिटी शामिल थे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया कि निरीक्षण के बाद कामकाज संतोषजनक मिला है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी। कुछ ही दिनों में यहां से उड़ान सेवा की शुरुआत होगी। गौर हो कि यहां पर अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम लिखा गया है। अभी तक इसका नाम बदल कर कल्याण सिंह के नाम पर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली सितंबर को कल्याण सिंह की तेरहवीं के मौके पर यहां वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए भी अधिकारियों ने सभी तैयारियों को पुख्ता कराया है। जिससे आपात स्थिति में मूवमेंट हो सके और यहां लोगों को सुविधाजनक सफर मिल सके। यहां पर स्थानीय गेस्ट हाउस को भी व्यवस्थित किया गया है। इस दौरान हवाई पट्टी के स्थानीय बाबू संदीप सक्सेना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed