फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: officer found corona positive in pool testing

अलीगढ़ : पूल टेंस्टिंग में मंडल के एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, कार्यालय को किया गया सैनिटाइज

Sat, 18 Jul 2020 03:56 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 18 Jul 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: officer found corona positive in pool testing
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अलीगढ़ मंडल के एक बड़े अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 58 वर्षीय अधिकारी को पॉजिटिव बताया गया है।  इसकी जानकारी मिलने के बाद अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। कमिश्नरी स्थित उनके कार्यालय को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही कमिश्नरी के सभी कार्यालय और परिसर को सैनिटाइज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।  

विज्ञापन


अधिकारी के संपर्क में आने वाले अफसरों और कर्मचारियों के साथ परिजनों व अन्य संपर्क वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी एवं कोरोना मामलों के नोडल अफसर अनुनय झा ने स्वीकार किया है कि मंडल के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह दिल्ली के किसी अस्पताल में खुद जाकर भर्ती हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में अन्य विभागों की तरह कमिश्नरी में भी पूल टेस्टिंग हुई थी। इसमें अफसरों और कर्मचारियों समेत करीब 45 लोगों का परीक्षण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed