{"_id":"5f12ce4e50196f590227f79b","slug":"aligarh-officer-found-corona-positive-in-pool-testing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पूल टेंस्टिंग में मंडल के एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, कार्यालय को किया गया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पूल टेंस्टिंग में मंडल के एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, कार्यालय को किया गया सैनिटाइज
Sat, 18 Jul 2020 03:56 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 18 Jul 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मंडल के एक बड़े अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 58 वर्षीय अधिकारी को पॉजिटिव बताया गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। कमिश्नरी स्थित उनके कार्यालय को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही कमिश्नरी के सभी कार्यालय और परिसर को सैनिटाइज करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अधिकारी के संपर्क में आने वाले अफसरों और कर्मचारियों के साथ परिजनों व अन्य संपर्क वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी एवं कोरोना मामलों के नोडल अफसर अनुनय झा ने स्वीकार किया है कि मंडल के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह दिल्ली के किसी अस्पताल में खुद जाकर भर्ती हो गए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में अन्य विभागों की तरह कमिश्नरी में भी पूल टेस्टिंग हुई थी। इसमें अफसरों और कर्मचारियों समेत करीब 45 लोगों का परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन