{"_id":"6986ce1c16171576b70fb469","slug":"aligarh-numaish-closed-for-two-days-on-account-of-mahashivratri-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: महाशिवरात्रि पर दो दिन बंद रहेगी नुमाइश, 13 फरवरी के बाद तीन से चार दिन बढ़ सकती है अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: महाशिवरात्रि पर दो दिन बंद रहेगी नुमाइश, 13 फरवरी के बाद तीन से चार दिन बढ़ सकती है अवधि
Sat, 07 Feb 2026 11:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:01 AM IST
सार
महाशिवरात्रि के कारण अलीगढ़ नुमाइश दो दिन बंद रहेगी। व्यापारियों के नुकसान की भरपाई और जनता के उत्साह को देखते हुए 13 फरवरी के बाद नुमाइश को तीन से चार दिन बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) पर महाशिवरात्रि के चलते दो दिनों का विराम लगेगा। प्रशासन ने 14 और 15 फरवरी को नुमाइश पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। यह कदम मुख्य रूप से कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भारी संख्या में शिवभक्त खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ते हैं। रामघाट रोड और जीटी रोड पर कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने दो दिनों की बंदी का आधिकारिक आदेश जारी किया है। इन दिनों में शहर के रूट भी डायवर्ट रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
तीन से चार दिन बढ़ सकती है अवधि
हालांकि, शहरवासियों और दुकानदारों के लिए एक अच्छी खबर भी है। बारिश के कारण प्रदर्शनी के कारोबार पर काफी असर पड़ा था। व्यापारियों के नुकसान की भरपाई और जनता के उत्साह को देखते हुए प्रशासन अब नुमाइश की अवधि को 3 से 4 दिन आगे बढ़ाने पर विचार कर रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नुमाइश का समापन 13 फरवरी को होना था, लेकिन अब इस विस्तार से अलीगढ़ वासियों को मेले का आनंद लेने के लिए कुछ अतिरिक्त दिन मिल सकते हैं।
विज्ञापन