फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Now the wife of an electrical engineer was robbed by showing weapons

अलीगढ़ : अब विद्युत अभियंता की पत्नी को हथियार दिखाकर लूटा

Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Now the wife of an electrical engineer was robbed by showing weapons
लूट की घटना की जानकारी देतीं शोबिया। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में झपटमार और लुटेरे लगातार वारदात कर कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। अब सिविल लाइंस क्षेत्र में एएमयू परिसर में कब्रिस्तान के सामने रिक्शा सवार महिला को हथियार के बल पर लूट लिया।
विज्ञापन

घटना के वक्त दोपहर में विद्युत अभियंता की पत्नी रिक्शे में अकेली घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। खबर पर पुलिस हरकत में आई और देर शाम तक सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की तलाश में दौड़ती रही।
विज्ञापन

फिरदौस नगर निवासी साबिया के पति कामरान यूपी पावर कार्पोरेशन में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। उनकी तैनाती गैर जनपद में हैं। यहां परिवार के अन्य सदस्यों संग साबिया रहती हैं। दोपहर करीब एक बजे वे मेडिकल रोड के एक नर्सिंग होम में डॉक्टर से दवा लेकर रिक्शे में अकेली घर लौट रही थीं, जैसे ही रिक्शा एएमयू परिसर में कब्रिस्तान के सामने पहुंचा, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने रिक्शा रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ने हाथ में हथियार निकालकर महिला पर तान दिया और उनके गले से जंजीर, कानों से झुमकी और हाथ से चूड़ियां उतरवा लीं। इसके बाद बदमाश तेजी से भाग गए। महिला के शोर पर वहां राहगीर एकत्रित हो गए। चूंकि बदमाश पर्स नहीं ले गए थे।
इसलिए साबिया ने पर्स में रखे मोबाइल से अपने घर व पुलिस को खबर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सहित पुलिस टीम वहां पहुंच गई। देर शाम तक सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार घटना में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
गोविला गैस गोदाम वाली गली के
पास महिला से जंजीर झपटी
क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर को जाने वाली गोविला गैस गोदाम वाली गली के पास मंगलवार दोपहर महिला से जंजीर झपट ली गई। घटना को बाइक सवार बदमाशों ने उस समय अंजाम दिया, जब महिला ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी।
पुलिस को दी जानकारी के अनुसार दादों के सांकरा की आरती पत्नी सचिन गुप्ता शहर आई थीं। वे वापस जाने के लिए ई रिक्शा से क्वार्सी चौराहा जा रही थीं। तभी गोविला गैस गोदाम वाली गली के पास पीछे से आए बाइक सवार झपट्टा मारकर महिला के गले से जंजीर झपट ले गए। इस खबर पर इलाका पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी आदि देखे गए। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाशों को तलाशा जा रहा है। ब्यूरो
छात्रा से स्मार्ट फोन लूटने वाले
अनुज की जमानत अर्जी खारिज
सिविल लाइंस क्षेत्र के सुदामापुरी में यूपीएससी की तैयारी कर रही सब्जी विक्रेता की बेटियों से उनका स्मार्टफोन लूटकर अरमानों पर पानी फेरने के आरोपी अनुज की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है।
एडीजे-13 नरेंद्रपाल राणा की अदालत से जमानत खारिज की गई है।
एडीजीसी सुधाकर कुलश्रेष्ठ के अनुसार वाकया 6 अप्रैल का है, जब ज्वालापुरी की मनीषा यादव अपनी बहन संग अभ्युदय कोचिंग सेंटर में जा रही थी। तभी उनका मोबाइल लूटा गया। मनीषा ने तहरीर में लिखा था कि उनके पिता सब्जी बेचकर परिवार पालते हैं। वह बीबीए डीएस कॉलेज से कर रही है।
किसी तरह उनकी पढ़ाई और यूपीएससी की ऑनलाइन कोचिंग आदि के लिए स्मार्टफोन दिलवाया था। जिसे बदमाश लूट ले गए। अब दूसरा फोन लेने की स्थिति नहीं है। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर 27 अप्रैल को डोरी नगर के अनुज व शिवकुमार उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अनुज की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। ब्यूरो
लगातार लूट से चुनौती, पुलिस घेराबंदी में जुटी
महानगर में एकाएक लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। आलम ये है कि एसडीएम कोल तक को लूटा गया है। ऐसे में थाना स्तर पर पुलिस की शिथिलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि एसएसपी स्तर से एसडीएम संग हुई घटना के बाद झपटमारों को चिह्नित कर तेजी से धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को रामघाट रोड पर व मंगलवार को एएमयू कैंपस में हुई घटना में एक ही गैंग रडार पर आया है, जिसकी घेराबंदी जारी है। उम्मीद है कि जल्द पुलिस को सफलता हाथ लगेगी। पिछले तीन दिन का रिकार्ड देखें तो रविवार को एसडीएम कोल से लूट हुई। जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया।

फिर सोमवार को रामघाट रोड पर वारदात हुई। जिसमें बाइक सवार एएमयू की ओर जाते कैद पाए गए। सोमवार को देहात के इगलास में गोली मारकर लूट की घटना हुई। अब मंगलवार को फिर एएमयू में महिला को लूटा गया व रामघाट रोड पर महिला से झपटमारी हुई है। इस तरह इन वारदातों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed