{"_id":"61edb5f6567d3720cb738c6c","slug":"aligarh-now-the-parliament-of-religions-will-be-held-on-2nd-and-3rd-april-aligarh-news-ali2837354198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब 2 व 3 अप्रैल को होगी धर्म संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब 2 व 3 अप्रैल को होगी धर्म संसद
विज्ञापन
बी दास कम्पाउंड में धर्म संसद कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करती महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारत?
- फोटो : CITY OFFICE
शहर में 2 व 3 अप्रैल 2022 को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। पहले यह 22 एवं 23 जनवरी को रामलीला मैदान में प्रस्तावित थी। कोरोना महामारी एवं विधान सभा चुनाव को देखते हुए इसकी तिथि बढ़ाई गई है।
धर्म संसद कोर कमेटी की वर्चुअल बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें कोर कमेटी के संयोजक शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि विधान सभा चुनाव के पश्चात धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।
महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि 2 और 3 अप्रैल को होने वाली धर्म संसद में सभी संत महापुरुष उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि धर्म संसद को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा छिड़ी हुई थी। अलीगढ़ में 22-23 जनवरी में प्र्रस्तावित धर्म संसद पर रोक लगाने के लिए कुछ लोग न्यायालय तक गए थे।
विज्ञापन
अधिक से अधिक बच्चा पैदा करें हिंदू महिलाएं : स्वामी सिंधु
महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती द्वारा आयोजित नौ दिवसीय मां बगलामुखी यज्ञ के समापन पर अलीगढ़ पहुंचे धर्म संसद कोर कमेटी के प्रतिनिधि स्वामी सागर सिंधु महाराज ने कहा कि भारत को आज सनातन योद्धाओं की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू महिलाओं को चाहिए कि वह अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें और एक बच्चे को धर्म योद्धा बनाएं। उन्होंने कहा कि शस्त्र और शास्त्र दोनों ही देश के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि शास्त्र सम्मत ज्ञान रखते हुए शस्त्र उठाना जायज है।
उन्होंने पंजाब के पूर्व डीजीपी के बयान की घोर निंदा की। कहा कि ऐसे लोगों की आवाज का जवाब देने के लिए ही धर्म संसद का आयोजन हो रहा है। प्रत्येक माह देश के विभिन्न प्रांतों में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।