{"_id":"62531fa7f5ecdf3bab612ab5","slug":"aligarh-now-the-eyes-of-hackers-on-e-shram-card-holders-aligarh-news-ali288991963","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब ई-श्रम कार्ड धारकों पर हैकरों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब ई-श्रम कार्ड धारकों पर हैकरों की नजर
विज्ञापन
भारत सरकार की असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए ई-श्रम कार्ड बनवाए जा रहे हैं। मगर हैकरों ने इन कार्ड धारकों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है और उन्हें ठगने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। ताजा मामला महानगर के महेंद्रनगर की एक कार्ड धारक महिला से जुड़ा है।
महिला के पास हैकर का फोन आया और कहा गया कि वे पहले अपने खाते में कम से कम 2100 रुपये डालें, तब सरकारी नियम के अनुसार उनके खाते में रुपये पहुंचेंगे। वह तो महिला समझदार थी और वे हैकर की मंशा भांप गईं और कॉल काट दी। अन्यथा वे ठगी का शिकार हो सकती थीं।
बता दें कि केंद्र सरकार की योजना के तहत ई श्रम कार्ड उन लोगों के बनवाए जा रहे हैं, जो किसी संगठित कंपनी से जुड़े नहीं हैं। इन मजदूरों को सरकारी योजनाओं के साथ भविष्य में किसी तरह के लाभ देने की प्लानिंग है। इसके लिए बाकायदा जगह-जगह जनसेवा केंद्र से ये कार्ड बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
श्रम विभाग के अनुसार अपने जिले में श्रम कार्ड बनाने का लक्ष्य तीन माह पहले पूरा हो चुका है। मगर दूसरा पहलू यह भी है कि हैकरों ने श्रम कार्ड धारकों का डेटा संकलित कर लिया है। इसी कड़ी में ताजा मामला दो दिन पहले सुरेंद्र नगर की महिला से जुड़ा सामने आया है। महिला के पास एक कॉल आया।
कॉल करने वाले ने बताया कि आपका ई श्रम कार्ड बना हुआ है। सरकारी की योजना के तहत आपको कुछ रुपये दिए जाने हैं। इसलिए आपको अपना खाता नंबर बताना होगा। महिला ने चालाकी का परिचय देते हुए अपने ऐसे एकाउंट की जानकारी दे दी, जिसमें रुपये नहीं थे।
उधर से कहा गया कि वह उस खाते में एक रुपये भेज रहा है। चेक कर लें। हालांकि उधर से एक रुपया आ गया। बाद में उधर से कहा गया कि आपके खाते में एक भी रुपया नहीं है। इसमें कम से कम 2100 रुपये डालिए। तभी योजना के तहत आपको रुपये मिलेंगे। बस महिला यहीं समझ गईं और उन्होंने कॉल काट दी।
बाद में कॉल वाले नंबर को ट्रू कॉलर पर देखा तो पता चला कि वह स्पैम नंबर यानी किसी हैकर का नंबर हो सकता है। इस घटना से साफ है कि ऐसे कॉल और भी कार्डधारकों के पास पहुंच रहे होंगे। इसे लेकर श्रम विभाग का साफ कहना है कि ऐसे किसी भी कॉल से सावधान रहें।
- सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड धारकों को अभी दो लाख दुर्घटना बीमा व आयुष्मान योजना की सुविधा दी जा रही है। अगर किसी के पास इस तरह के फोन आते हैं तो वे उससे सचेत रहें। किसी को कोई शिकायत है तो सक्षम अधिकारी से शिकायत करें। पुलिस की भी मदद ले सकते हैं। किसी लालच में आकर ठगी का शिकार न बनें।
- बीएम शर्मा, एएलसी