फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Now railway tickets can be booked with UPI-QR code

अलीगढ़ : अब यूपीआई-क्यूआर कोड से बुक हो सकेगा रेलवे टिकट

Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Now railway tickets can be booked with UPI-QR code
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए अब लंबी लाइन में लगने की जरूरत नही पड़ेगी। क्योंकि डिजिटल इंडिया की तर्ज पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पर पेटीएम एवं फ्रीचार्ज डायनेमिक यूपीआई-क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करके टिकट प्राप्त किया जा सकेगा।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया की तर्ज पर प्रयागराज मंडल ने अलीगढ़ समेत विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित 86 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पर डिजिटल भुगतान करने की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन

यह अपनानी होगी प्रक्रिया
रेल टिकट बुकिंग के लिए पेटीएम, फ्रीचार्ज यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करने वाले यात्री टिकट के प्रकार का चयन करेंगे। इसमें यात्रा विवरण, गंतव्य, मार्ग, श्रेणी, ट्रेन का प्रकार और यात्रियों की संख्या आदि का चयन करेंगे। जब यात्री भुगतान करेंगे तो भुगतान के विभिन्न तरीके एटीवीएम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। यात्री एटीवीएम स्क्रीन पर दिखाई गई समय सीमा (180 सेकंड) के भीतर अपने मोबाइल पर किसी भी माध्यम से यूपीआई-क्यूआर कोड स्कैन कर सकेंगे। इससे यात्री सीधे डिजिटल भुगतान कर पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed