फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: not getting payment, the contractor uprooted the bricks from the Panchayat premises after five years

Aligarh : भुगतान नहीं हुआ तो पांच साल बाद पंचायत परिसर से ईंटें उखाड़ ले गया ठेकेदार, रिपोर्ट कराने की तैयारी

Thu, 28 Aug 2025 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: not getting payment, the contractor uprooted the bricks from the Panchayat premises after five years
demo - फोटो : संवाद

पांच साल पहले किए गए इंटरलॉकिंग कार्य का 4.85 लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ तो ठेकेदार पुराने नगर पंचायत कार्यालय परिसर से ईंटें उखाड़कर ले गया। बुधवार सुबह हुए इस मामले की जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ईंटें वापस मंगवाई। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


दरअसल, साल 2019 में चंडौस ग्राम पंचायत थी और उस समय तत्कालीन प्रधान ने मिनी सचिवालय में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया था। वर्ष 2020 में चंडौस को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया। मिनी सचिवालय में नगर पंचायत का कार्यालय बनाया गया। एक साल पहले नगर पंचायत का नया भवन बन गया है और कार्यालय उसमें स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन


फिलहाल पुराने भवन को स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव रामपुर शाहपुर निवासी ठेकेदार नफीस खां मजदूरों को लेकर नगर पंचायत के पुराने कार्यालय पर पहुंचा और ईंटें उखाड़कर एक ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर घर भिजवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मजदूर ईंटें उखाड़कर चट्टा बनाने लगे। सुबह नौ बजे नगर पंचायत के चेयरमैन को इसकी जानकारी हुई तो वह भी वहां पहुंच गए और ठेकेदार को रोका, ईंटें वापस मंगवाई। उन्होंने नगर पंचायत एक एक लिपिक को ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है।

2023 तक एसडीएम रहे प्रशासक
2019 में ग्राम पंचायत के दौरान करीब पांच लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था। नगर पंचायत बनने के बाद 2023 तक एसडीएम गभाना प्रशासक रहे। उसके बाद नए बोर्ड का चुनाव हुआ। इस पांच साल के दौरान ठेकेदार को भुगतान नहीं हुआ।

नगर पंचायत के पुराने कार्यालय में लगी ईंटों को पूर्व प्रधान विभा चौहान के पति धर्मवीर सिंह और ठेकेदार ने जबरन खड़े होकर उखड़वाया है। इससे सरकारी संपत्ति क्षति हुई है। ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम से मिलूंगा।

-डॉक्टर डीएस भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष, चंडौस

300 वर्ग गज में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया था, इसमें मेरे 4.85 लाख रुपये खर्च हुए थे, जिनका आज तक भुगतान नहीं हो पाया है। तत्कालीन प्रधान विभा चौहान के पति धर्मवीर सिंह की जिम्मेदारी पर लेबर भेजकर ईंटे उखड़वाईं थीं।
-नफीस खां, ठेकेदार

इस मामले में मेरा नाम गलत लिया जा रहा है। यह सच है कि ठेकेदार का भुगतान रुका हुआ है, ईंटें उन्होंने नहीं उखड़वाईं, इसमें उनका कोई हाथ नहीं है।
-धर्मवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed