फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Nigerian hacker who cheated summoned from Telangana

अलीगढ़ : ठगी करने वाला नाइजीरियन हैकर तेलंगाना से तलब

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Nigerian hacker who cheated summoned from Telangana
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एनआरआई महिला से शादी डॉटकॉम पर रिश्ता जोड़ने के बाद 4.80 लाख की ठगी करने वाला नाइजीनियन हैकर मंगलवार को तेलंगाना जेल से अलीगढ़ तलब हुआ। तेलंगाना पुलिस ने उसे स्थानीय अदालत के तलबी वारंट पर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। यहां उस पर एनआरआई से ठगी के मुकदमे का रिमांड वारंट तामील कराया गया। इसके बाद उसे वापस भेज दिया गया। बता दें कि तेलंगाना में उस पर इसी तरह के छह मुकदमे चल रहे हैं, जिनका वहां रिमांड जारी है।
इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार मूल रूप से रामपुर हाल सिविल लाइंस बदरबाग शमशाद मार्केट के निशात अपार्टमेंट की अदीबा खान पत्नी मशकूर खान ने 24 जुलाई 2021 को खुद के साथ 4.80 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अदीबा खान ने अपनी शादी के लिए एक वैवाहिक विज्ञापन शादी डॉट कॉम पर डाला था। एक विदेशी व्यक्ति से शादी पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बाद में उसे महंगा गिफ्ट भेजने के नाम पर यह कहकर 4.80 लाख रुपये ऐंठ लिए कि कस्टम चार्ज व आयकर छापे से बचने के लिए यह रुपये पहले भेज दो। वरना गिफ्ट लेते समय दिक्कत हो जाएगी। महिला उसकी बातों में आ गई और रुपये भेज दिए। मुकदमे की जांच में पाया कि यह ठगी दिल्ली में रहकर नाइजीनियन गैंग ने की है। वहीं रुपये वॉलेट एकाउंट से अलग अलग खातों में ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जांच में मूल रूप से नाइजीनिया निवासी ओनेका साइमन विजडम उर्फ साइमन हाल निवासी चाणक्य प्लेस जनकपुरी नई दिल्ली का नाम उजागर हुआ। इसी बीच साइमन को तेलंगाना पुलिस गिरफ्तार करके ले गई। वहां उस पर इसी तरह के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। साइबर थाना पुलिस ने न्यायालय से तलबी वारंट पर उसे यहां तलब कराया। मंगलवार सुबह तेलंगाना पुलिस उसे यहां लेकर आई। जिस पर रिमांड बनवाकर वापस भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार अब उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास होगा।

पति से गुस्से में डाला था दूसरी शादी का विज्ञापन
इंस्पेक्टर के अनुसार, पुलिस पूछताछ व जांच में महिला ने स्वीकार किया है कि उसके पति दुबई में रहते हैं। वह उनके साथ वहीं रहती है। खुद वहां शिक्षिका के तौर पर नौकरी करती थी। पिछले दिनों उसका किसी बात पर पति से झगड़ा हो गया था। इस पर वह भारत आ गई थी। यहां गुस्से में उसने दूसरी शादी का विज्ञापन डाला था, मगर इस घटना के बाद उसका पति से फिर से सुलहनामा हो गया और अब वह पति के साथ ही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed