फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news : up police lert ahead of panchayat elections

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: खुराफातियों पर पुलिस की निगाह, सभी होंगे पाबंद

Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news : up police lert ahead of panchayat elections
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन-पुलिस एक्शन मोड़ में है। एक ही चरण में इस बार पंचायत चुनाव होंगे। इसको लेकर डीएम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि ग्रामीण इलाकों के खुराफातियों को चिच्हित किया जाए। उनको116/16 में पाबंद किया जाए। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों को चयन किया जाए। वाहनों की जरूरत के हिसाब से सूची बनाई जाए। चुनाव की तारीखों को एलान होने से पहले सभी शस्त्र धारकों से उनके शस्त्र जमा करा लिए जाएं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसपी मुनिराज जी सहित सहित जिले के सभी सीओ, इंस्पेक्टर मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि पंचायत सामान्य निर्वाचन की संवेदनशीलता को देखते हुए निर्वाचन के संबंध में समस्त तैयारियां कर ली जाएं। मतदान कार्मिकों की श्रेणीवार आवश्यकता एवं उपलब्धता, निर्वाचन अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति, मतदान केंद्रों एवं स्थलों का भौतिक सत्यापन, संवेदनशील, अति संवेदनशील, अति संवेदनशील प्लस, मतदान केंद्रों का निर्धारण, बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत मतगणना स्थलों का चयन, रूट चार्ट तैयार कर हल्के एवं भारी वाहनों की आवश्यकता, मतदान पार्टियों के लिए स्थान का चयन एवं वापसी उपरांत स्ट्रांग रूम का चयन आदि बिंदुओं पर काम करते हुए सभी तैयारी पूरी की जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि बूथों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्थाएं की जाए। सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद््देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों का चिन्हांकन करते हुए उन्हें पाबंद किया जाए। अप्रैल तक संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं प्रशासनिक अधिकारियों को और सुरक्षा व्यवस्था पुलिस क्षेत्राधिकारियों को करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का सुचारू ढ़ंग से शीघ्र संचालन करते हुए जमीनी स्तर की प्लानिंग की जाए। मतदाता सूची में कोई घालमेल नहीं होना चाहिए। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में 3-5 मिनट में समस्या का समाधान किया जाए। वहीं, एसएसपी मुनिराज जी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों में तेजी लाते हुए सभी थाना क्षेत्रों में शत-प्रतिशत असलाह जमा कराए जाएं। 


उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विधान जायसवाल ने ने बताया कि 12 विकास खंडों में 867 ग्राम पंचायतों में कुल 10973 वार्ड बनाए गए हैं। वहीं, जिला पंचायत के 47 और क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या 1126 है। उन्होंने बताया कि कुल 1801575 मतदाताओं के लिए 1375 मतदान केंद्रों में 2883 मतदेय स्थलों की स्थापना की गई है। पोलिंग पार्टियों का गठन 1 प्लस 3 के आधार पर किया जाएगा। एसपी ग्रामीण को निर्देश दिए कि वह आंकलन कर बताएं कि बाहर से कितनी फोर्स चाहिए। बैठक में एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed