फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News SSP Neeraj Jadaun took charge

Aligarh News: नए एसएसपी नीरज जादौन ने लिया चार्ज, थाने में आने वाले हर पीड़ित को न्याय रहेगी प्राथमिकता

Sat, 20 Sep 2025 03:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 03:45 PM IST
सार

हरदोई से स्थानांतरित कर भेजे गए एसएसपी नीरज जादौन अलीगढ़ में एएसपी रह चुके हैं। वे अलीगढ़ से परिचित हैं। अब तक यहां कार्यरत संजीव सुमन को देवरिया भेजा गया है।

विज्ञापन
Aligarh News SSP Neeraj Jadaun took charge
आईपीएस नीरज जादौन ने लिया अलीगढ़ एसएसपी का चार्ज - फोटो : पुलिस

विस्तार

नवागत एसएसपी नीरज जादौन 19 सितंबर देर शाम अलीगढ़ पहुंच गए, हालांकि उन्होंने चार्ज ग्रहण नहीं किया। सीएम की वीसी में शामिल होने के बाद डीआईजी से मुलाकात की। साथ में स्थानीय अफसरों से भी संवाद किया। 20 सितंबर को नीरज जादौन ने बतौर अलीगढ़ एसएसपी चार्ज ग्रहण कर लिया। नवागत एसएसपी ने गार्द की सलामी ली। उसके बाद जनपद के सभी अधिकारियों ने एसएसपी का स्वागत किया। 

विज्ञापन


कप्तान नीरज जादौन ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की प्रतिबद्धता एवं मॉडर्न पुलिसिंग पर जोर रहेगा। वैज्ञानिक तरीकों से अपराध को नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी निष्पक्षता और इमानदारी के साथ जनता की समस्याओं को हल करें। जनता के बीच सीधा संवाद रखें। थाने में आने वाले हर पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन


हरदोई से स्थानांतरित कर भेजे गए एसएसपी नीरज जादौन अलीगढ़ में एएसपी रह चुके हैं। वह अलीगढ़ से परिचित हैं। अब तक यहां कार्यरत संजीव सुमन को देवरिया भेजा गया है। 18 सितंबर को जारी तबादला आदेश के बाद 19 सितंबर दोपहर में निवर्तमान एसएसपी को पुलिस लाइन में विदाई दी गई। इस अवसर पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, एसपी देहात अमृत जैन सहित सभी अधिकारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed