फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : दहेज के लिए गर्भवती की गला दबाकर हत्या

Thu, 23 Jun 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
खुशबू का फाइल फोटो। - फोटो : PISAWA
थाना क्षेत्र के गांव हीरपुरा में बुधवार को दहेज के लिए एक गर्भवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतका के पिता शोरन सिंह निवासी बड़ोदा, बुलंदशहर ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी खुशबू चौधरी (25) की शादी पिसावा के गांव हीरपुरा निवासी सचिन पुत्र जगवीर सिंह के साथ की थी। सचिन सेना में सेवारत है। शादी में करीब 20 लाख रुपये दान दहेज में खर्च किए थे। इसके बावजूद भी खुशबू का पति, ससुर जगबीर, सास कुसुम व देवर विपिन व जेठ संतुष्ट नहीं थे। सभी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर खुशबू को प्रताड़ित करते थे। खुशबू आठ माह के गर्भ से थी। बुधवार को ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed