{"_id":"5d8b192d8ebc3e016756159d","slug":"aligarh-news-one-died-and-two-injured-due-to-high-tension-electric-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: हाईटेंशन तार की चपेट में आए तीन भाई, एक की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: हाईटेंशन तार की चपेट में आए तीन भाई, एक की मौत, दो झुलसे
Wed, 25 Sep 2019 01:07 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते परिजन और आसपास के लोग
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गढ़िया एलमपुर में बुधवार सुबह तीन भाई हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट के तेज झटके के कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो भाई गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने तुरंत घायल भाईयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
इसके बाद गुस्साए परिवार वालों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई।
विज्ञापन