{"_id":"5e7527d48ebc3e76ca4a2a50","slug":"aligarh-news-khar-news-ali229614436","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पुलिस पर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पुलिस पर पीटने का आरोप
विज्ञापन
खैर विधायक अनूप प्रधान को चोटों के निशान दिखाते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : KHAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ जिले के गांव गौमत में हुए बबाल के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा चलाए गए डंडे की जद में कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी आ गये। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दरोगा द्वारा उन्हें जानबूझकर पीटा गया। शुक्रवार को पीड़ित कार्यकर्ताओं ने खैर विधायक को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी सुन विधायक भड़क उठे।
विज्ञापन
विधायक अनूप प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए। एएसपी से घायल कार्यकर्ताओं की डॉक्टरी परीक्षण करा रिपोर्ट दर्ज करने लिए कहा। फोन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि गांव गौमत में बुधवार को समुदाय विशेष के युवकों की घुड़चढ़ी निकल रही थी। तभी कुछ युवक वहां वीडियो बनाने लगे। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुये थे। पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को फिर से दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कुछ ने हवाई फायरिंग भी की। एएसपी अंकिता शर्मा फोर्स सहित मौके पर पहुंच गये। उन्होंने फसाद करने वालों को लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज ने वहां खड़े गांव के भाजपा के बूथ अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कौशिक तथा भाजपा कार्यकर्ता आशू कौशिक, अभिषेक कौशिक व अनुराग ठाकुर को लाठियों से जमकर पीटा गया। विधायक की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक अनूप प्रधान ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जानबूझ भड़ास निकाली गई है। इस अमर्यादित व्यवहार व मारपीट पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे मामले को शासन तक ले जाएंगे।