{"_id":"5df2a6d58ebc3e87dc4058ce","slug":"aligarh-news-khar-news-ali221293651","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर में मासूम की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर में मासूम की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत
विज्ञापन
पीतम का फाइल फोटो।
- फोटो : KHAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर के गांव उसरम में बृहस्पतिवार को तीन वर्षीय बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चार भाई बहनों में यह तीसरे नंबर का था।
गांव निवासी गोपाल पुत्र गिरधारी मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के लगभग गोपाल की मां इमरती देवी उपले पाथने तालाब के निकट गई थी। उसके पीछे तीन वर्षीय नाती पीतम भी चला आया। इस बात से दादी अनजान थी। वह उपले पाथ कर वापस घर लौट गई। पीतम वहीं तालाब किनारे गड्ढे में गिर गया। दादी ने बच्चे को घर में तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला तो उसे खोजना शरू किया। किसी ने बताया कि वह तो तुम्हारे पीछे पीछे ही गया था। बच्चे को खोजते हुए तालाब के किनारे पहुंचे तो वहां बच्चे की चप्पल गड्डे में तैर रही थी। एक ग्रामीण ने गड्डे मे उतर कर देखा तो पानी के अंदर पीतम मिल गया।
उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। लेकिन सांस होने की उम्मीद में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम है। गोपाल की पत्नी डौली की आठ माह पूर्व डिलिवरी के दौरान बालक को जन्म देने के बाद मौत हो गई थी।