फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

गोशाला में छुरा व गोवंश के अवशेष मिले

Sat, 21 Mar 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गोवंश के अवशेष मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : JAWAN

सुनाना गोवंश में शुक्रवार की सुबह गोवंश अवशेष मिलने से सनसनी मच गई। घटना की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। घटना को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदम दर्ज किया तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


सुनाना गोवंश में 71 गोवंश हैं, जिनमें छह बच्चे हैं। बृहस्पतिवार की रात किसी ने तीन गोवंश की हत्या कर दी। सुबह गोवंश की देखरेख करने वाले जब चारा डालने पहुंचे तो खून व अवशेष देख उनके होश उड़ गए। गोवंश कर्मियों ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को दी। काफी संख्या में ग्रामीण गोवंश पहुंच गए। सूचना पर एसओ जवां नरेश कुमार गोवंश पहुंच गए। गोवंश से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। गोवंश में नारेबाजी की।
विज्ञापन


गौ हत्यारों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ एनएसए व गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की मांग की। एसओ जवां ने ग्रामीणों को समझाया तथा जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के अनुसार अवशेष तीन गौवंश के थे, जिन्हें पुलिस ने एकत्रित किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी गई। पशु चिकित्सक डा. नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा अवशेषों का परीक्षण किया। इसके बाद अवशेषों को दफनाया गया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा लिखा है। एसओ जवां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रहता सुरक्षा कर्मी
ग्रामीणों ने बताया कि रात में गोवंश में कोई सुरक्षा कर्मी नहीं रहता। चौकीदार के न होने से घटना को अंजाम देने वाले आसानी से अंदर चले गए और तीन पशुओं को निशाना बनाया। यहां सुरक्षा कर्मियों के ठहरने की भी व्यवस्था नहीं। इसके अलावा गौशाला की हालत दयनीय बनी हुई है। गौवंश पर चारा भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। मौके पर पहुंचे भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णवीर सिंह ने कहा कि अशांति फैलाने व सरकार को बदनाम करने के लिए यह कृत्य किया गया है।


गौशाला को दुरस्त कराया जाएगा। आक्रोश व्यक्त करने वालों में विजय सिंह, अनिल कुमार, सत्यपाल, महेंद्र, महेश, पप्पू, अर्जुन, गवेंद्र, मनोज शर्मा, विक्रम सिंह, निशांत , पवन , देवेंद्र, आकाश् , हर्ष, बॉबी, जैनी, रामदत्त गौड, राकेश कुमार, मुकेश, भीकंबर, सौनपाल शर्मा आदि सैकड़ों ग्रामीण व बजरंग दल कार्यकर्ता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed