फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : फैक्टरी संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना क्षेत्र की एक महिला ने तालानगरी स्थित एक फैक्टरी के संचालक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। वहीं आरोपी पक्ष ने रुपयों के लेन-देन को लेकर गलत आरोप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार तालानगरी के सेक्टर- 1 स्थित एक फैक्टरी में वह झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती हैं। 7 मार्च की रात 9 बजे फैक्टरी संचालक मनोज मिश्रा ने उनके घर पहुंचकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गोपाल नाम के अपने साथी को बुला लिया। इसके बाद तमंचा दिखाकर पुलिस में शिकायत करने पर बेटे को जान से मरवा देने की धमकी दी और चला गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी फैक्टरी संचालक का कहना है कि महिला के आरोप निराधार हैं। विवाद की मूल वजह रुपयों का लेन-देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed